फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Workshops for the 'Seva Sankalp Abhiyan' will be held in the divisions from September 10 to 12.

Chandigarh-Haryana News: सेवा संकल्प अभियान के लिए मंडलों में 10 से 12 सितंबर तक होंगी कार्यशालाएं

विज्ञापन
अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर हरियाणा में 17 सितंबर से शुरू होने वाले भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी 377 मंडलों में 10 से 12 सितंबर तक कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

यहां जारी बयान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन, सेवा और राष्ट्र निर्माण के कामों को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए कहा। कार्यशालाओं में मंडल के सक्रिय पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, जिला व प्रदेश पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ता अभियान के कार्यक्रमों के बारे में प्रशिक्षण देंगे। अभियान के तहत रक्तदान शिविर, सेवा चित्र, सेवा स्मरण, आंगन का मिलन, कहानी बदलाव की, वडनगर से वाराणसी, सेवा ज्योति यात्रा और सेवा मेरा योगदान समेत कई कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मंडल कार्यशालाओं के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा और 17 सितंबर से अभियान को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed