गुरमीत राम रहीम इंसा के खिलाफ साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट के संभावित फैसले को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
2 of 9
डेरा प्रमुख पर अदालत के फैसले को लेकर डेरा समर्थक सक्रिय
वीरवार को डेरा प्रमुख की सीबीआई कोर्ट में पेशी को लेकर सिरसा में अदालत परिसर के बाहर और पुलिस लाइन के आसपास सुरक्षा के प्रबंध करने पडे़। बुधवार रात को चंडीगढ़ में हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद ही हिसार, कैथल, जींद, फतेहाबाद और हांसी से पुलिस फोर्स को सिरसा बुलाया गया है।
3 of 9
डेरा प्रमुख पर अदालत के फैसले को लेकर डेरा समर्थक सक्रिय
डेरा प्रेमियों का वीरवार सुबह से ही अदालत परिसर के पास जमावड़ा लगना शुरू हो गया। दिन में 12 बजे के बाद बरनाला रोड और पुलिस लाइन के आसपास डेरा प्रेमियों की संख्या करीब 6 हजार तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस फोर्स की तादाद भी बढ़ानी पड़ी। साध्वी यौन शोषण मामले को लेकर अदालत क्या फैसला दे सकती है, इसे लेकर चर्चा होती रही।
4 of 9
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : file photo
सिरसा जिले का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह और डीएसपी हेडक्वार्टर विजय कक्कड़ ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के साथ मीटिंग की। डेरा सच्चा सौदा का मुख्य डेरा सिरसा में होने के कारण सिरसा अतिसंवेदनशील बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए अर्ध सैनिक बलों की 10 से 15 कंपनियां सिरसा आ रही हैं। सिरसा प्रशासन की तरफ से भी शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल सरकार से मांगे गए हैं।
5 of 9
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
सुरक्षा एजेंसियों की डेरा के लोगों पर नजर
खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर सिरसा में सुरक्षा एजेंसियों ने डेरा सच्चा सौदा और डेरा श्रद्धालुओं पर नजर रखनी शुरू कर दी है। वीरवार को डेरा सच्चा सौदा के अंदर श्रद्धालुओं की संख्या का आंकलन करने में इंटेलिजेंस कर्मी जुटे रहे। इसके अलावा सिरसा कोर्ट परिसर के बाहर बरनाला रोड पर डेरा प्रेमियों पर आईबी और सीआईडी विभाग की नजर रही। डेरा में हो रही प्रत्येक गतिविधि की जानकारी सरकार को भेजी जा रही है।