फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिसाल बनी शादी: मुस्लिम परिवार ने भरा हिंदू बेटी का भात

Tue, 08 Dec 2015 09:25 AM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन

मिसाल बनी शादी: मुस्लिम परिवार ने भरा हिंदू बेटी का भात

unique marriage, muslim family comes hindu daughter marriage
देश में असहिष्णुता के नाम पर बवाल मचा है। इस माहौल में ऐसी मिसाल देखने को मिली जहां धर्म और संप्रदाय पर भावनाओं की मजबूत डोर में बंधा रिश्ता बड़ा साबित हुआ।

मिसाल बनी शादी: मुस्लिम परिवार ने भरा हिंदू बेटी का भात

unique marriage, muslim family comes hindu daughter marriage
गांव में राजस्थान का एक मुस्लिम परिवार अपनी बेटी की धर्म बहन बनीं हिंदू परिवार की महिला की बेटी की शादी में भात की रस्म निभाने पहुंचा। गांव में भाती बनकर आए मुस्लिम परिवार का लोगों ने एक रिश्तेदार के तौर पर मान सम्मान किया और नई परंपरा की नींव रखी।

मिसाल बनी शादी: मुस्लिम परिवार ने भरा हिंदू बेटी का भात

unique marriage, muslim family comes hindu daughter marriage

गोकलपुरा गांव में महाबीर की दो लड़कियों अंजू और पूजा की रविवार को शादी है। शादी की रस्म अदायगी के दौरान राजस्थान के चुरू जिले के कामाण गांव से आए लड़कियों के मामा जयबीर, रामनिवास, कृपाल और रामभगत ने बहन को चूंदड़ी ओढ़ाई और भात की परंपरा के तौर पर सामान भेंट किया। झुंझुनू जिले के सिथल गांव से आए हफीज खान ने भी अपनी बेटी की धर्म बहन सुलोचना की लड़की की शादी में भात भरने की इच्छा जताई। पहले से ही तैयारी कर आए हफीज खान ने सुलोचना को भात का सामान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिसाल बनी शादी: मुस्लिम परिवार ने भरा हिंदू बेटी का भात

unique marriage, muslim family comes hindu daughter marriage

सुलोचना के पति महाबीर को तिलक लगाकर जवांई की रस्म निभाई। भात भरने के लिए हफीज खान के साथ उनके परिवार के लोग पत्नी शरीफा, जमील खान, शकील खान, कासम खान भी साथ आए थे। महाबीर की बेटी अंजू, पूजा का रविवार को बिधवान निवासी अरुण और प्रवीण के साथ होना है, बेटे राजेश का विवाह सूरजगढ़ निवासी ममता के साथ 7 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन

मिसाल बनी शादी: मुस्लिम परिवार ने भरा हिंदू बेटी का भात

unique marriage, muslim family comes hindu daughter marriage

हफीज खान ने बताया कि उसकी बेटी मोबिला की शादी गोकलपुरा में ईशाक खान से हुई है। मोबिला और सुलोचना लंबे समय से एक दूसरे से धर्म बहन का रिश्ता रखती आ रही हैं। दोनों हर सुख-दुख सांझा करती हैं। जब उन्हें सुलोचना की बेटियों और बेटे की शादी का पता चला तो खुद को इस रस्म अदायगी से रोक नहीं सके। आज वह और उनका परिवार शादी में शामिल होकर अपनी बेटी की शादी से भी ज्यादा खुश है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed