फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सियाचिन में 19 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन में शहीद 3 जवान पंजाब के, जानिए कौन-कहां से

Wed, 20 Nov 2019 10:50 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 Nov 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
Three Jawans Martyred in siachen glacier avalanche, indian army
सियाचिन में शहीद हुए जवान - फोटो : अमर उजाला
सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन में शहीद हुए सेना की पेट्रोलिंग पार्टी के चार जवानों की शिनाख्त हो गई है। इनमें से तीन जवान पंजाब राज्य के हैं, जानिए कौन और कहां से है...
Three Jawans Martyred in siachen glacier avalanche, indian army
सियाचिन में शहीद वीरपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
शहीदों में होशियारपुर जिले की मुकेरियां तहसील के सैडोन गांव के सिपाही डिंपल कुमार, अमृतसर जिले की अजनाला तहसील के घोनेवाल गांव के नायक मनिंदर सिंह, संगरूर जिले की मालेरकोटला तहसील के गोवारा गांव के सिपाही वीरपाल सिंह शामिल हैं।
Three Jawans Martyred in siachen glacier avalanche, indian army
सियाचिन में शहीद डिंपल कुमार - फोटो : अमर उजाला
वहीं हिमाचल प्रदेश के शहीज जवान की पहलचान सोलन जिले की अरकी तहसील के डोचि गांव के सिपाही मनीष कुमार के रूप में हुई। पेट्रोलिंग पार्टी पोर्टरों समेत चौकी पर बीमार हुए एक व्यक्ति को निकालने गई थी। तभी पार्टी 19 हजार फीट की ऊंचाई पर काजी और बाना पोस्ट के बीच हिमस्खलन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Three Jawans Martyred in siachen glacier avalanche, indian army
सियाचिन में शहीद मनिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
मनिंदर 12 साल पहले हुए थे सेना में शामिल
शहीद जवान मनिंदर सिंह (28) का पार्थिव शरीर बुधवार को फतेहगढ़ चूड़ियां लाया जाएगा। शहीद के भाई गुरविंदर सिंह ने बताया कि मनिंदर ने 12 साल पहले रामगढ़ पंजाब सेंटर में ज्वॉइन किया था। अब वे 3 पंजाब रेजिमेंट में थे, जिसकी तैनाती बेस कैंप 102 ब्रिगेडियर ग्लेशियर में थी।
विज्ञापन
Three Jawans Martyred in siachen glacier avalanche, indian army
martyred jawans in siachen - फोटो : भारतीय सेना
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लद्दाख में सियाचिन ग्लेशियर में दो दिन पहले हिमस्खलन में दबने से तीन पंजाबी सैनिकों की मौत पर गहरा अफसोस जाहिर किया है। कैप्टन ने शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ अफसोस प्रकट करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े होने का विश्वास दिलाया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की नीति के अनुसार, प्रत्येक शहीद के वारिस को 12-12 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने के साथ-साथ हर शहीद के वारिस या परिवार के किसी अन्य योग्य मेंबर को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed