एक बार 'बेघर' होने के बाद बिग बॉस 11 में सिंगर डांसर सपना चौधरी के वापिस आने की अटकलें हैं, इन पर सपना खुलकर बोलीं और कहा...
बिग बॉस में री-इंट्री के बारे में अभी उन्हें कुछ नहीं पता, वे कुछ नहीं कह सकती। अगर कुछ ऐसा होगा तो सबके सामने आ जाएगा। मेरे इस बारे में कोई बात नहीं हुई है।
वहीं सपना चौधरी ने कहा कि फिर भी अगर बिग बॉस में मेरी वापसी होती है तो हरियाणा का रुतबा फिर दिखा दूंगी। हरियाणा के लोग लठमार बोली भले ही बोलते हैं, लेकिन दिल के साफ होते हैं।
बिग बॉस के घर में लगातार सात सप्ताह तक धमाल मचाने के बाद सपना चौधरी रविवार रात को नजफगढ़ स्थित अपने घर लौट आई। सपना ने अपने घर लौटने के बाद अमर उजाला टीम से बातचीत की।
बिग बॉस के घर से लौटते ही सोमवार सुबह सपना चौधरी के घर के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लग गया। सपना ने सबसे पहले अपनी मां और भाई से घंटों बातचीत की। मां के हाथ का बना भोजन खाया।