बिग बॉस 11 से लौटने के बाद पहली बार सिंगर डांसर सपना चौधरी फेसबुक पर लाइव हुई और अपने करोड़ों चाहने वालों के लिए प्यारा सा संदेश दिया।
सपना चौधरी ने कहा कि वे दो महीने बाद अपने चाहने वालों से रूबरू हुईं और सपने पहले अपने उसी अंदाज में कहा- सभी को राम राम।
फिर सपना ने कहा कि दो महीने बाद वापिस लाइव, स्पेशली सभी को धन्यवाद बोलने के लिए। सभी ने मुझे इतना प्यार दिया, साथ दिया, स्पोर्ट दिया।
सपना ने कहा कि वे इतने टाइम बाद फैन्स के साथ लाइव होकर बहुत खुश हैं। वे अपने फैन्स की तहेदिल शुक्रगुजार हैं कि बिग बॉस में हर हफ्ते वे नॉमिनेट हुईं और हर बार बच गई, ये उनके फैन्स का ही प्यार है।
सपना ने कहा कि बहुत जल्द फैन्स उन्हें मंच पर देखेंगे। स्टेज को फिर से रॉक करने का टाइम आ गया है। फैन्स का शुक्रगुजार करने के बाद सपना चौधरी ने अपने चाहने वालों के मैसेज का जवाब भी दिया।