साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। यौन शोषण मामले के बाद हत्या के केस में भी डेरा प्रमुख के खिलाफ पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने मोर्चा खोलते हुए शनिवार को पंचकूला स्थित विशेष अदालत में गुरमीत राम रहीम के खिलाफ गवाही देने की अर्जी दायर की है।
2 of 8
डेरा प्रमुख का पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह
इस मामले में 22 सितंबर को अदालत फैसला लेगी। हत्या के दोनों मामलों में अब अलग अलग सुनवाई होगी, जबकि रणजीत सिंह मर्डर मामले में रोजाना बहस होगी। अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान उस वक्त डेरा प्रमुख की मुश्किलें और बढ़ गईं जब डेरा प्रमुख के ड्राइवर खट्टा सिंह ने गवाही की अर्जी दायर करने के बाद मीडिया के सामने बयान दिया।
3 of 8
राम रहीम के अधिवक्ता एसके गर्ग नरवाना
खट्टा सिंह ने बताया कि वह 2012 में अपने बयान से मुकर गया था। क्योंकि उसकी व उसके बेटे सहित पूरे परिवार की हत्या किए जाने का उसे डर था। जब गुरमीत पेश हुआ तो पाया गया कि उसकी दाढ़ी भी सफेद हो रही है।
4 of 8
Ram Rahim
- फोटो : File Photo
अब मुझे राम रहीम से कोई डर नहीं : खट्टा सिंह
खट्टा सिंह ने बताया कि वह गुरमीत राम रहीम के खिलाफ हत्या सहित तमाम गुनाहों का कच्चा चिट्ठा अदालत के सामने खोलेगा। खट्टा ने कहा कि हत्या, साध्वी यौन शोषण सहित डेरा प्रमुख के खिलाफ आरोपों में वह बयान देगा। उसे गुरमीत राम रहीम से अब कोई डर नहीं है। पहले उसके परिवार को जान का खतरा था, इसलिए गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बयान से मुकर गया, लेकिन इस बार किसी भी हालत में डेरा प्रमुख को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए अदालत में गवाही देने के लिए अर्जी दायर की है।
खट्टा सिंह के वकील नवकिरण सिंह ने बताया कि 2012 में डेरा प्रमुख के डर से खट्टा सिंह अपने बयानों से मुकर गए थे, लेकिन अब दोबारा गवाही को तैयार हैं। 22 सितंबर को सीबीआई की अदालत में इस अर्जी पर फैसला आएगा। वकील नवकिरण ने कहा कि सुनवाई के दौरान पूरी कार्यवाही अंग्रेजी में चल रही थी तो शायद बाबा को अंग्रेजी समझने में दिक्कत आ रही थी। उधर, डेरामुखी के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह ने भी साफ किया कि गुरमीत राम रहीम को अंग्रेजी ठीक से नहीं आती है।