फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST के खिलाफ सड़कों पर उतरे कारोबारी, बोले- ऐसे तो हम तबाह हो जाएंगे

Wed, 28 Jun 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 Jun 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Punjab traders protest against central government gst
protest against GST
देश में एक जुलाई से लागू होने जा रहे जीएसटी के खिलाफ कारोबारी दुकानें बंद कर सड़कों पर उतर आए हैं। जानिए उनकी मांगें क्या हैं...
Punjab traders protest against central government gst
protest against GST
देश में एक जुलाई से लागू होने जा रहे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के से आशंकित पंजाब के लुधियाना के फर्नीचर एवं कपड़ा कारोबारियों ने मंगलवार को हड़ताल रखी। उमस भरी गर्मी में कारोबारियों ने सड़कों पर उतर कर रोष मार्च किया और प्रधानमंत्री मोदी एवं वित्त मंत्री अरुण जेतली के पुतले फूंके। कपड़ा कारोबारी पांच फीसदी जीएसटी लगाने का विरोध कर रहे हैं, जबकि फर्नीचर व्यापारी जीएसटी में 28 फीसदी की प्रस्तावित उच्च दर से परेशान हैं। उनकी मांग है कि जीएसटी में फर्नीचर पर कर की दर पांच फीसदी और कपड़े को जीएसटी मुक्त किया जाए।
Punjab traders protest against central government gst
protest against GST
पटियाला: कपड़े पर पांच फीसदी जीएसटी लागू होने के विरोध में मंगलवार को सभी कपड़े की दुकानें बंद रहीं। यह बंद तीन दिनों तक  चलेगा। पहले दिन शेरे पंजाब मार्केट समेत करीब सभी कपड़े की दुकानें बंद रहीं। इस दौरान कपड़ा व्यापारियों ने सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए कपड़ा दुकानदारों ने कहा कि जब तक उनकी आवाज जीएसटी के विरोध में सरकार के कानों तक नहीं पहुंचती है, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ धक्का कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab traders protest against central government gst
protest against GST
अबोहर: भारत सरकार की ओर से एक जुलाई से लागू किए जा रहे किए जा रहे जीएसटी के तहत खाद पर 12 प्रतिशत व कीटनाशक दवाओं पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को पूरे राज्य में पेस्टीसाईड एवं फर्टीलाईजर डीलर एसोसिएशन ने कारोबार बंद रखा। साथ ही प्रशासन को मांगपत्र सौंपकर दोनों कृषि उत्पादों को जीएसटी से मुक्त करने की मांग की। 
विज्ञापन
Punjab traders protest against central government gst
protest against GST
बठिंडा: जीएसटी के विरोध में मंगलवार को शहर के कपड़ा व्यापारियों ने तीन दिन की हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया। इस वजह से लाखों का कारोबार तीन दिन के लिए पूरी तरह से ठप्प हो जाएगा। कपड़ा व्यापारी सतवीर सिंह का कहना था कि मोदी सरकार ने अच्छे दिनों के नाम पर वोट मांगे थे, लेकिन अच्छे दिन तो सरकार ने क्या लाने थे। उल्टा जीएसटी जैसा बिल लागू कर व्यापारियों के बुरे दिन लाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से उनके व्यापार पर बहुत बुरा असर पडे़गा। इसके चलते व्यापारी सड़कों पर आ जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed