नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। अब सरकार खुद आपको घर बैठे सरकारी नौकरियों के बारे में बताएगी, जानिए कैसे?
लोगों को अब एप के जरिए सरकारी नौकरियों और योजनाओं की जानकारी दी जाएंगी। इसका मकसद प्रदेश की जनता को सरकारी योजनाओं के साथ जोड़ना है।
दरअसल, सरकार चाहती है कि लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे उनके मोबाइल फोन पर मिले ताकि जनहित में चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिले। कई बार जानकारी के अभाव में लोग इन योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं।
इसलिए सरकार ने योजनाओं सहित सब्सिडी, नौकरियों एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लोगों को मोबाइल नंबर पर देने का निर्णय लिया है।
इसकी शुरुआत हरियाणा के गुरुग्राम से की जाएगी, इसके लिए वहीं से जन सेवा सर्वे शुरू किया जा रहा है। यह सर्वे प्रगणकों (इन्यूमिरेटरों) के माध्यम से करवाया जाएगा।