फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GST का विरोध: 2000 कपड़ा दुकानों पर लटके ताले, कारोबारियों ने दिया धरना

Fri, 16 Jun 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 16 Jun 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Oppose of GST in Ludhiana, Traders protest
GST का विरोध
आजादी के बाद पहली बार कपड़े पर कर लगाने के प्रस्ताव को लेकर कारोबारियों में जबरदस्त रोष है, देखिए तस्वीरें
Oppose of GST in Ludhiana, Traders protest
GST का विरोध
वीरवार को कारोबारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करके सड़कों पर उतरे। बंद में पंजाब की पचास हजार और लुधियाना की करीब दो हजार दुकानों के शटर डाउन रहे और ताले लटके रहे। इस दौरान भदौड़ हाउस स्थित एसी मार्केट के सामने धरना लगाया गया। यहां से लेकर घंटाघर तक रोष मार्च निकाल कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। 
Oppose of GST in Ludhiana, Traders protest
GST का विरोध
कारोबारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि कपड़ा कर मुक्त नहीं किया गया तो वे अपनी दुकानों को ताले लगा कर चाबियां सरकार को सौंप देंगे। कारोबारियों का तर्क है कि आजादी के बाद से अब तक कपड़े पर कभी टैक्स नहीं लगा। मोदी सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कपड़े को पांच फीसदी टैक्स की स्लैब में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Oppose of GST in Ludhiana, Traders protest
GST का विरोध
शहर के सभी कपड़ा कारोबारी वीरवार सुबह एसी मार्केट के सामने जमा हुए। वहां से हाथ में तख्तियां और बैनर थाम कर माता रानी चौक होते हुए घंटाघर तक गए। इसके बाद फिर से कारोबारी धरना स्थल पर पहुंच गए। इस धरने को पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने भी अपना समर्थन दिया।      
विज्ञापन
Oppose of GST in Ludhiana, Traders protest
GST का विरोध
पंजाब रिटेल एंड होलसेल क्लाथ मर्चेंट्स एसोसिएशन के कार्यवाहक महासचिव कंवलदीप सिंह का कहना है कि गांवों एवं कस्बों में छोटे छोटे कारोबारी जीएसटी की पेचिदगियों को समझने में असमर्थ हैं। दूसरे कपड़े से संबंधित जॉब वर्करों का भी कामकाज ठप हो जाएगा। ऐसे में बेरोजगारी बढ़ेगी और कारोबार सुस्त हो जाएगा।      
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed