{"_id":"59426ce54f1c1bd01a8b4589","slug":"olympian-wrestler-yogeshwar-dutt-announced-retirement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश का मशहूर ओलंपियन पहलवान क्यों लेना चाहता है संन्यास, सामने आया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का मशहूर ओलंपियन पहलवान क्यों लेना चाहता है संन्यास, सामने आया सच
Fri, 16 Jun 2017 09:09 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
Yogeshwar Dutt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के नामी ओलंपियन पहलवान ने संन्यास लेने का ऐलान किया है और इस खबर ने खेल जगत में खलबली मचा दी है। वहीं इस घोषणा की वजह भी पता चल गई है।
2 of 8
इंटरनेशनल रेसरल योगेश्वर दत्त
- फोटो : फाइल फोटो
लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त जल्द ही कुश्ती से संन्यास लेने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में वह आखिरी बार कुश्ती लड़ते दिखाई देंगे। योगेश्वर ने यह घोषणा करते हुए कहा है कि अब वह खुद कुश्ती लड़ने की जगह देश के लिए नए पहलवान तैयार करेंगे।
3 of 8
योेगेश्वर दत्त
- फोटो : getty
हालांकि उनकी इच्छा है कि वह स्वर्ण पदक के साथ अपने कुश्ती कॅरियर से संन्यास लें। इसके लिए ही वह लगातार प्रैक्टिस कर रहें हैं, जिससे देश के लिए एक और स्वर्ण पदक जीतकर कुश्ती को अलविदा कह सकें। योगेश्वर दत्त ने संन्यास लेने का फैसला उम्र बढ़ने के साथ ही चोट से जूझने के कारण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
ओलंपियन योगेश्वर दत्त के पहले कोच मास्टर सतबीर सिंह का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक में एक बार देश को कांस्य पदक दिलाने वाले हरियाणा के पहलवान योगेश्वर दत्त जब रियो ओलंपिक में गए थे तो उनसे पदक का रंग बदलकर लाने की उम्मीद थी। यह उम्मीद उस समय धूमिल हो गई थी, जब योगेश्वर को पहले ही राउंड में हार झेलनी पड़ी थी। रियो जाने से पहले ही योगेश्वर साफ कर चुके थे कि वह अगला ओलंपिक नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह लगातार चोट से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 8
योगेश्वर दत्त
- फोटो : pti
पर किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि रियो ओलंपिक के चंद महीने बाद ही योगेश्वर दत्त संन्यास की घोषणा कर देंगे। योगेश्वर दत्त ने कहा है कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद संन्यास की तैयारी कर रहे हैं। यह कॉमनवेल्थ गेम्स अगले साल की शुरुआत में होंगे। वह उसमें स्वर्ण पदक जीतने का पक्का इरादा कर चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।