{"_id":"5a6c21d64f1c1b77268b66df","slug":"olympian-wrestler-yogeshwar-dutt-blessed-with-baby-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओलंपियन पहलवान की जिंदगी में आया 'नन्हा मेहमान', मां बोली कुछ ऐसा, छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपियन पहलवान की जिंदगी में आया 'नन्हा मेहमान', मां बोली कुछ ऐसा, छलके आंसू
Wed, 31 Jan 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
योगेश्वर दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओलंपियन पहलवान की खुशी सातवें आसमान पर है, क्योंकि उनकी जिंदगी में एक 'नन्हा मेहमान' जो आया है। वहीं मां ने ऐसी बात कह दी, सुनकर आंसू छलक आए।
2 of 7
योगेश्वर दत्त
दरअसल, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त वीरवार को पिता बन गए। उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। उनकी पत्नी शीतल ने सोनीपत के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। योगेश्वर पिता बनने से बेहद खुश हैं। उन्होंने बेटे के साथ अपनी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की, जो वायरल हो गई। उसके बाद से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
3 of 7
योगेश्वर दत्त
वहीं दादी बनने की खुशी पहलवान की मां के चेहरे पर भी देखने को मिली। पोते का चेहरा देखकर मां बोली, मेरे बेटे योगेश्वर दत्त ने अब तक का सबसे बड़ा पदक मुझे दिया है। इससे बड़ी जीत कोई हो ही नहीं सकती। मैं योगेश्वर जैसा बेटा पाकर खुशकिस्मत महसूस करती हूं। पहले योगेश्वर ने मुझे चांद का टुकड़ा मेरी बहू दी और अब ये वरदान।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पहलवान योगेश्वर दत्त की अनोखी शादी
गौरतलब है कि योगेश्वर दत्त ने 16 जनवरी 2017 को सोनीपत की शीतल के साथ शादी की थी। शीतल दिल्ली के कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी हैं। शादी के वक्त जयभगवान शर्मा की इकलौती बेटी शीतल बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी, अब वह बीए कर चुकी हैं। योगेश्वर के गुरु एवं मशहूर रागनी गायक मास्टर सतबीर ने शीतल से उनका रिश्ता तय कराया था।
सोनीपत के एक बैंक्वेट हॉल में उनकी सगाई हुई थी और योगेश्वर ने टीका रस्म में सिर्फ 1 रुपया लिया था। शादी भी बिना दहेज के की थी। अब उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बता दें कि योगेश्वर दत्त ने आठ साल की उम्र से ही कुश्ती में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहलवान बलराज से प्रेरणा ली और कोच रामफल से कुश्ती की ट्रेनिंग ली और दांव-पेच सीखे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।