पंजाब में गठबंधन की घोषणा: अमित शाह बोले- अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में होगा, मुख्यमंत्री भी उसी का रहेगा
पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की घोषणा हो गई है। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) आगामी 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे।
विस्तार
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को बड़ा एलान हुआ है। भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस वार्ता में इसका एलान किया। इस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद हैं।शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी इस संयुक्त आयोजन का हिस्सा हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "सभी को गुरु पर्व की बधाई। हमारे राष्ट्रीय साहब के नेतृत्व में आज अभी-अभी एक बैठक हुई है और उसमें अकाली दल और भाजपा के प्रमुख नेताओं ने बैठकर एक फैसला लिया है कि अगला पंजाब विधानसभा का चुनाव भाजपा और अकाली दल दोनों मिलकर लड़ेंगे और आज से अकाली दल NDA के साथी के रूप में राजनीति में काम करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का सबसे पुराना सहयोगी, शिरोमणि अकाली दल (SAD), आज फिर से NDA में वापस आ रहा है। मैं अकाली दल के सभी साथियों और सरदार सुखबीर सिंह बादल जी का NDA में तहे दिल से स्वागत करता हूं... कल जब मैंने प्रधानमंत्री जी से NDA के विस्तार के बारे में बात की, तो उन्होंने सुखबीर जी और हमारे अध्यक्ष जी को भी फोन किया। उन्होंने कहा कि अब NDA पूरा हो गया है, क्योंकि बादल साहब की पार्टी के बिना NDA अधूरा था। मुझे विश्वास है कि पंजाब, पूरे देश और दुनिया भर में, यह गठबंधन हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बनेगा और दोनों दल मिलकर इस दिशा में आगे बढ़ेंगे।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बादल साहब के नेतृत्व में, अकाली दल हमारा सबसे पुराना सहयोगी रहा है। हमने साथ मिलकर कई चुनाव लड़े हैं जिसमें जीत और हार दोनों देखी हैं, फिर भी हमारा रिश्ता अटूट रहा है। आज, इस साझेदारी को फिर से शुरू किया जा रहा है, जिससे हमें बहुत खुशी है। NDA के हिस्से के रूप में, भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल जब आगामी चुनावों की तैयारी कर रहे हैं, तो हम पंजाब के लिए एक घोषणापत्र जारी करेंगे, जिसमें कई अहम मुद्दों को शामिल किया जाएगा..."
अकाली दल हमारा सबसे पुराना साथी रहा है। छह साल बाद एक बार फिर से शिअद की एनडीए गठबंधन में वापसी हुई है। शाह ने कहा कि पंजाब की जनता बदलाव करेगी। पंजाब में एनडीए की सरकार बनाएंगे। आप की सरकार वादाखिलाफी कर रही है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
वहीं, पीएम मोदी ने शिअद और भाजपा के गठबंधन को लेकर X पर पोस्ट किया। प्रधानमंत्री ने कहा पंजाब और पंजाबियों के कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए! मुझे बेहद खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर एनडीए परिवार में लौट आया है और वह भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर। हमारा गठबंधन स्वाभाविक है। यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब को जनहितैषी शासन मिले और राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।
अटल जी, आडवाणी जी और सरदार प्रकाश सिंह बादल जी के मार्गदर्शन और प्रयासों से मजबूत हुआ अकाली दल-भाजपा गठबंधन समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन पंजाब की जनता की पहली पसंद बनकर उभरेगा।
Putting Punjab and the welfare of Punjabis first! I am extremely delighted that the Shiromani Akali Dal returns to the NDA family and that too on the Parkash Purab of Sri Guru Nanak Dev Ji. Ours is a natural alliance that will ensure Punjab gets pro-people governance that takes the state to new heights of progress. Nurtured by Atal Ji, Advani Ji and Sardar Parkash Singh Badal Ji, the Akali Dal-BJP Alliance has stood the test of time. I am confident that our Alliance will emerge as the preferred choice of the people of Punjab. ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ! ਮੈਨੂੰ ਬੇਹੱਦ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਹੈ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਐੱਨਡੀਏ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਵਾਪਸ ਪਰਤਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਵੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ’ਤੇ। ਸਾਡਾ ਇੱਕ ਸੁਭਾਵਿਕ ਗੱਠਜੋੜ ਹੈ, ਜੋ ਇਹ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏਗਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲੋਕ-ਪੱਖੀ ਸਰਕਾਰ ਮਿਲੇ, ਜੋ ਸੂਬੇ ਨੂੰ ਤਰੱਕੀ ਦੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਉਚਾਈਆਂ ’ਤੇ ਲੈ ਕੇ ਜਾਵੇ। ਅਟਲ ਜੀ, ਅਡਵਾਨੀ ਜੀ ਅਤੇ ਸਰਦਾਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਜੀ ਵੱਲੋਂ ਸਿੰਜਿਆ ਗਿਆ ਅਕਾਲੀ ਦਲ-ਭਾਜਪਾ ਗੱਠਜੋੜ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸਮੇਂ ਦੀ ਕਸੌਟੀ ’ਤੇ ਖਰਾ ਉਤਰਿਆ ਹੈ। ਮੈਨੂੰ ਪੂਰਾ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡਾ ਗੱਠਜੋੜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਪਸੰਦ ਵਜੋਂ ਉੱਭਰੇਗਾ। @Akali_Dal_ @BJP4India
— Narendra Modi (@narendramodi) November 24, 2026
'आप सरकार ने जनता के भरोसे को तोड़ा है'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "31 दिसंबर 2029 तक हम पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त बना देंगे।" शाह ने कहा कि मैं एक बात बहुत स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं, पंजाब से नशीले पदार्थों की समस्या को खत्म करना हमारा मुख्य उद्देश्य होगा। पंजाब से भ्रष्टाचार को मिटाना एक अहम लक्ष्य होगा, और राज्य के भीतर राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करना भी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक होगा।
पंजाब से भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि "मौजूदा आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने जनता के भरोसे को तोड़ा है। यह अपना कोई भी वादा पूरा करने में नाकाम रही है। पंजाब की जनता ने पक्का मन बना लिया है कि वे अब ऐसी सरकार या उसमें शामिल ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करेंगे, जिन्होंने गुरुओं का अनादर किया है। अब जब भाजपा और अकाली दल एक साथ आ गए हैं, तो मुझे पूरा विश्वास है कि पंजाब के लोगों का यह संकल्प और मजबूत होगा, जिससे एक सार्थक बदलाव का रास्ता खुलेगा। मुझे यकीन है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, पंजाब की जनता NDA को भारी बहुमत देगी। हम आने वाले चुनावों में निश्चित रूप से NDA की सरकार बनाएंगे और पंजाब में फिर से खुशहाली वापस लाएंगे..."
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "पिछले तीन महीनों में, नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल के बीच पंजाब के किसानों की चुनौतियों, राज्य के आर्थिक विकास से जुड़ी चिंताओं और वहां के युवाओं के सामने रोजगार के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई है। इन चर्चाओं के आधार पर एक रोडमैप तैयार हुआ है, जो NDA सरकार के लिए एक मार्गदर्शक ढांचे का काम करेगा, जिसे हम बनाने जा रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं एक बात बहुत स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं। पंजाब से नशीले पदार्थों की समस्या को खत्म करना हमारा मुख्य उद्देश्य होगा। पंजाब से भ्रष्टाचार को मिटाना एक अहम लक्ष्य होगा, और राज्य के भीतर राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करना भी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक होगा।"
शिरोमणि अकाली दल (SAD) बड़े भाई की भूमिका निभाएगा: अमित शाह
गठबंधन में 'बड़े भाई' की भूमिका कौन निभाएगा, इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं, "स्वाभाविक रूप से, शिरोमणि अकाली दल (SAD) बड़े भाई की भूमिका निभाएगा। अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों पार्टियां मिलकर सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जिसमें अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में होगा।"
#WATCH | Delhi: On who will play the role of the 'elder brother' in the alliance, Union Home Minister Amit Shah says, "Naturally, the Shiromani Akali Dal (SAD) will play the role of the elder brother. The Akali Dal and the Bharatiya Janata Party (BJP) will contest together. Both parties will jointly contest all 117 seats, while the Akali Dal will be in the role of the elder brother."
— ANI (@ANI) November 24, 2026
'जो बड़ा भाई होता है, वही मुख्यमंत्री बनता है'
पंजाब में NDA गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं, "जो बड़ा भाई होता है, वही मुख्यमंत्री बनता है। जो भी बड़ा भाई है, वही मुख्यमंत्री बनेगा।" "भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सबसे बड़ी खूबी यह है कि जहां भी NDA की सरकार रही है, वहां कानून-व्यवस्था हमेशा दुरुस्त रही है। हमारी दोनों पार्टियों ने पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की है और हम उन पर सहमत हैं। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता पंजाब को नशा-मुक्त बनाना, इस सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा के लिए कानून-व्यवस्था को ठीक करना और गिरोहों (गैंग्स) का सफाया करना होगा। यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोनों पार्टियों के घोषणापत्रों में भी यही सबसे प्रमुख मुद्दा होगा।"
करतारपुर साहिब कॉरिडोर के फिर से खुलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "करतारपुर साहिब कॉरिडोर की मांग आज़ादी के समय से ही थी। मेरा मानना है कि अगर उस समय हमारी पार्टी होती और सत्ता में होती, तो आज करतारपुर साहिब भारत का हिस्सा होता। कांग्रेस की लापरवाही के कारण ही आज इतना पवित्र और महत्वपूर्ण स्थल भारत का हिस्सा नहीं है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर मोदी जी ने बनवाया था और हमने ही वहां तीर्थयात्रा की शुरुआत की थी। हालांकि, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद, जब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं सामने आईं, तो इसे कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। जैसे ही यह मुद्दा पूरी तरह सुलझ जाएगा, हम पूरे सम्मान के साथ करतारपुर साहिब को फिर से खोल देंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।"
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन के समय को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं, "जहां तक देरी की बात है, तो अगर हम साथ नहीं भी आते, तब भी आम आदमी पार्टी (AAP) की हार तय थी; और अब, वे पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे।"
बंदी सिखों (सिख कैदियों) के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं, "हम बंदी सिखों के मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे। दोनों पक्षों के अपने-अपने रुख हैं; दोनों पक्ष एक साथ बैठेंगे और इस पर आगे का रास्ता निकालेंगे।"
यह गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है: नवीन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा भी है और गुरु पर्व की भी आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज बहुत पावन दिन है और आज पंजाब हित में बहुत बड़ा निर्णय हो रहा है, मैं सुखबीर सिंह बादल जी को और उनके पार्टी के सदस्यों को बहुत-बहुत शुमकामनाएं देता हूं कि आपका NDA गठबंधन में शामिल होना हम सबकी ताकत को बढ़ाएगा।
नितिन नवीन कहते हैं कि "मेरा मानना है कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ यह गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है... सीट-बंटवारे पर हम बाद में चर्चा करेंगे, लेकिन आज एक साथ आकर हम यह स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि हम पंजाब की सेवा करने के लिए एकजुट हुए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में एक साथ आने पर, हम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नशा-मुक्त पंजाब बनाने, पंजाब के युवाओं को उनके अपने राज्य में रोजगार देने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विकास-उन्मुख सरकार बनाने का संकल्प लेंगे... मैं एक बार फिर सुखबीर सिंह जी और उनके सभी वरिष्ठ सहयोगियों का NDA परिवार में तहे दिल से स्वागत और अभिनंदन करता हूं।
भाजपा और SAD के बीच पंजाब चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि हमारे बड़े की भूमिका में रहेंगे और जब मैंने कहा कि स्वाभाविक गठबंधन है, तो सीटों के आंकड़े 117 रहेंगे और हम पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे। आंकड़ों का गणित चीजों को देखकर किया जाता है और वो समय पर हम लोग करेंगे।"
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जिस प्रकार से पीएम मोदी लगातार सिख समाज के लिए, पंजाब के विकास के लिए जो अपना योगदान दिया है तो मुझे पूरी उम्मीद है कि NDA गठबंधन हम लोग साथ में आ रहे हैं हम पंजाब के उस संकल्प को जिसमें हमारी सरकार ने पीएम मोदी के नेतृत्व में नशा मुक्त पंजाब बनाने का जो संकल्प लिया है पंजाब के युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और विकास मुक्त सरकार जो विकास के साथ-साथ हर आम आदमी की चिंता करें। ऐसी सरकार बनाने का हम संकल्प लेंगे। हम पंजाब को फिर से विकसित पंजाब की दिशा में आगे बढ़ेंगे और विकसित भारत बनाने के सपने में पंजाब का योगदान अमूल्य होगा।
ये पंजाब के हित के लिए गठबंधन है: बादल
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कहते हैं, "यह सिर्फ एक राजनीतिक गठबंधन नहीं है, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है। जैसा कि मेरे स्वर्गीय पिता कहा करते थे, अकाली दल और BJP का रिश्ता अटूट है, जो बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है... यह गठबंधन पंजाब के हित में, देश के हित में और सिख समुदाय के हित में है। आपने देखा ही होगा कि यह गठबंधन कितने लंबे समय तक चला और इसके दौरान कितनी सरकारें बनीं; पंजाब तरक्की कर रहा है।
पंजाब में शांति रही है और भाईचारा कायम रहा है। शिरोमणि अकाली दल कोई नई पार्टी नहीं है; यह भारत के इतिहास की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है। देश की आज़ादी में शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान रहा है। आज़ादी के बाद भी, चाहे गरीबों का मुद्दा हो, पंजाब का मुद्दा हो, मज़दूरों का मुद्दा हो या फिर देश का मुद्दा शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा संघर्ष किया है..."
भाजपा-शिअद गठबंधन पर शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कहते हैं, "पंजाब में यह एक ऐसा गठबंधन है जो लोगों की भावनाओं को दर्शाता है। समाज के हर वर्ग और हर धर्म के लोग चाहते हैं कि पंजाब में अकाली दल और BJP एक साथ आएं; पुराने अनुभवों से पता चला है कि यह सबसे बेहतरीन गठबंधन है।"
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ये पंजाब के हित के लिए गठबंधन है। केजरीवाल की टीम पंजाब को लूट रही है। नौजवानों और किसानों के हित में यह गठबंधन है। हमने इमरजेंसी का दौर भी देखा है। पिछले दस साल से पंजाब के हालात खराब हैं। आप ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है।
सुखबीर बादल ने कहा- गैंगस्टरों का आतंक खत्म करना हमारा लक्ष्य है। पंजाब से नशा खत्म करना हमारा मिशन है। हम मिलकर मसले का हल करेंगे। पंजाब में अभी सरकार जैसा कुछ नहीं है। पंजाब में चंगा माहौल बनाएंगे।
Delhi | Union Home Minister Amit Shah, BJP National President Nitin Nabin, and Shiromani Akali Dal President Sardar Sukhbir Singh Badal will jointly address a press conference today at around 1 PM at BJP HQ. https://t.co/wTdqwgFjY7
— ANI (@ANI) November 24, 2026
रवनीत बिट्टू बोले- गठबंधन जनता की मांग
शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच बीच गठबंधन होने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस गठबंधन को जनता की मांग बताते हुए कहा कि दोनों दलों का एक साथ आना पंजाब के हित में है। बिट्टू के अनुसार, पंजाब की जनता चाहती है कि राज्य में मजबूत राजनीतिक विकल्प सामने आए। अकाली दल और भाजपा का गठबंधन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों दलों के साथ आने से पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता है।
आप मंत्री ने गठबंधन पर साधा निशाना
पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता तरनप्रीत सिंह सौंध ने अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और अकाली दल का गठबंधन कभी वास्तव में टूटा ही नहीं था। दोनों पिछले 30 वर्षों से साथ रहे हैं। सौंध ने कहा कि असली मुद्दा यह है कि जब केंद्र सरकार की ओर से तीन कृषि कानून (जिन्हें उन्होंने चार काले कानून कहा) लाए गए थे, तब दिल्ली बॉर्डर पर 750 किसानों ने शहादत दी थी। किसानों को दिल्ली में प्रवेश तक नहीं करने दिया गया था।
#WATCH | Moga, Punjab: On the SAD-BJP alliance, Punjab Cabinet Minister and AAP leader Taranpreet Singh Sondh says, "...the alliance between the BJP and the Akali Dal never actually broke. They have been together for the last 30 years... The significant point here is that when those four 'black laws' (farm laws) were introduced, 750 of our farmers were martyred at the Delhi border; they were not even allowed to enter Delhi. At that time, the Akali Dal, in a calculated move to pull the wool over people's eyes, reached an understanding with the BJP... It is truly shameful that the Akali Dal is now entering into an alliance with the BJP again..."
— ANI (@ANI) November 24, 2026
उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय अकाली दल ने लोगों को गुमराह करने के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत भाजपा से अलग होने का दिखावा किया और पर्दे के पीछे दोनों के बीच समझ बनी रही। सौंध ने कहा कि अब अकाली दल का एक बार फिर भाजपा के साथ गठबंधन करना बेहद शर्मनाक है।
भाजपा-शिअद गठबंधन की परगट सिंह ने की आलोचना
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने भाजपा-शिअद के गठबंधन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों ने सत्ता के लालच में यह गठबंधन फिर से जोड़ा है। सिंह ने कहा कि दोनों पार्टियों के पास राज्य को प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर ले जाने के लिए कोई विकास एजेंडा या रोडमैप नहीं है। उन्होंने कहा, "यह एक दिशाहीन गठबंधन है।"
परगट सिंह ने शिअद और भाजपा के 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए एक साथ आने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "शिअद और भाजपा के बीच का पुनर्मिलन केवल सत्ता के लालच के लिए है।" उन्होंने आरोप लगाया कि उनका कोई विकास एजेंडा नहीं है और उन्होंने केवल अपने विकास के लिए हाथ मिलाया है। उनका एकमात्र उद्देश्य पंजाब में सत्ता पर कब्जा करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पार्टियों के पास अगली सरकार बनाने का कोई मौका नहीं है। सिंह ने शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल से लोगों को यह समझाने के लिए कहा कि उन्होंने पहले एनडीए क्यों छोड़ा था?
