Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Captain Amarinder and the Badal family face off once again before Punjab Election

कैप्टन अमरिंदर और बादल परिवार फिर आमने-सामने: बढ़ने लगी सियासी खटास, कोर्ट की लड़ाई के बाद आए थे करीब

Tue, 24 Nov 2026 04:37 AM IST
शाहिल शर्मा सुरिंदर पाल जालंधर
सुरिंदर पाल जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 24 Nov 2026 04:37 AM IST
सार

कभी सियासी दुश्मनी भुलाकर नजदीक आए कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार के बीच अब विधानसभा चुनाव से पहले फिर दूरियां बढ़ती दिख रही हैं। नशे के मुद्दे पर शुरू हुई जुबानी जंग ने पुराने सियासी विवादों को दोबारा हवा दे दी है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Captain Amarinder and the Badal family face off once again before Punjab Election
कैप्टन और बादल परिवार के रिश्तों में फिर दरार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब की राजनीति में कभी एक-दूसरे के कट्टर विरोधी रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार के रिश्तों में फिर तल्खी बढ़ने लगी है। हरसिमरत कौर बादल की ओर से नशे के मुद्दे पर कैप्टन के मुख्यमंत्री कार्यकाल को निशाना बनाए जाने से नाराजगी बढ़ी है। सुखबीर सिंह बादल की टिप्पणियों ने भी पुराने राजनीतिक रिश्तों में आई नरमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


कैप्टन का मानना है कि पंजाब में नशे की समस्या उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले भी मौजूद थी और इसके लिए अकाली दल की दस साल की सरकार जिम्मेदार थी। वहीं, हरसिमरत का आरोप है कि कैप्टन ने 2017 में चार सप्ताह के भीतर नशा खत्म करने का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कैप्टन इस बात से भी आहत हैं कि बादल परिवार के दोनों प्रमुख नेता अलग-अलग मंचों से उन्हें निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


अदालत की लड़ाई के बाद बदले थे रिश्ते
कैप्टन और बादल परिवार के बीच राजनीतिक टकराव का लंबा इतिहास रहा है। 2002 में कैप्टन के मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछली अकाली सरकार के कार्यकाल में कथित भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच शुरू हुई। जून 2003 में विजिलेंस ब्यूरो ने प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्रकाश सिंह बादल को जेल भी जाना पड़ा। अकाली दल ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2007 में सत्ता में लौटने के बाद बादल सरकार ने भी कैप्टन और उनके करीबियों के खिलाफ मामले दर्ज किए। एक अक्तूबर 2010 को मोहाली की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रकाश सिंह बादल, सुरिंदर कौर, सुखबीर सिंह बादल और अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल ने कैप्टन के खिलाफ मानहानि का मामला वापस लेने की घोषणा की। अदालत ने अक्तूबर 2010 में इसकी अनुमति दे दी। इस घटनाक्रम को दोनों परिवारों के रिश्तों में नरमी के तौर पर देखा गया।

 
Trending Videos

भाजपा-अकाली गठबंधन के समर्थक रहे कैप्टन
कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बनाने और फिर भाजपा में शामिल होने के बाद भी कैप्टन अकाली दल के साथ गठबंधन के पक्षधर रहे। उन्हें भाजपा और अकाली दल के बीच तालमेल की अहम कड़ी माना जाता था। हालांकि, अब वह अकाली दल की मौजूदा स्थिति को पहले जैसा मजबूत नहीं मानते। उन्होंने बेअदबी, गैंगस्टर और ड्रग्स के लिए भी अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया है।

अमृतपाल सिंह की हिरासत पर कैप्टन का रुख भी चर्चा में है। उन्होंने अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखने पर सवाल उठाते हुए कहा कि विचारधारा का मुकाबला विचारों से होना चाहिए। किसी व्यक्ति को जेल में रखने से उसकी विचारधारा खत्म नहीं होती। उन्होंने बंदी सिखों के मामलों को मानवीय आधार पर देखने की जरूरत भी बताई। यह मुद्दा अकाली दल भी लंबे समय से उठाता रहा है।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कैप्टन और बादल परिवार के बीच बढ़ती दूरी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो गई है। भाजपा और अकाली दल के संभावित गठबंधन में कैप्टन की भूमिका अहम हो सकती है, लेकिन मौजूदा तल्खी दोनों दलों के बीच तालमेल की राह को प्रभावित कर सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed