{"_id":"5a5c73ad4f1c1b87268b47fd","slug":"bollywood-actor-nana-patekar-in-golden-temple-amritsar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे में लंगर चखने के बाद जूठे बर्तन धोते दिखा ये हीरो तो जुट गई भीड़, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारे में लंगर चखने के बाद जूठे बर्तन धोते दिखा ये हीरो तो जुट गई भीड़, तस्वीरें
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर में नाना पाटेकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्ता पायजामा पहने, सिर पर रुमाल बांधे मशहूर हीरो गुरुद्वारे में लंगर चखता और फिर जूठे बर्तन धोते दिखा तो भीड़ इकट्ठी हो गई, एक झलक पाने को लोग टूट पड़े।
स्वर्ण मंदिर में नाना पाटेकर
वो हीरो कोई और नहीं, बल्कि नाना पाटेकर थे। अपने जमाने के मशहूर एक्टर नाना गजानन पाटेकर रविवार को श्री स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुए। मकर सक्रांति पर आस्था का सैलाब देखा तो जुबां से वाहेगुरु सतनाम ही निकला। परिक्रमा के बाद उन्होंने लंगर भवन में पंगत के साथ लंगर छका तो सेवा भी की। नाना पाटेकर ने पूछा क्या दुनिया का यह सबसे बड़ा लंगर है। इस पर उन्हें बताया गया कि यह गुरु घर का लंगर है, जिसकी गिनती नहीं होती।
स्वर्ण मंदिर में नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने श्री स्वर्ण मंदिर के विजिटर बुक में लिखा है कि ‘जबसे होश संभाला मन में यही इच्छा थी कि एक दिन स्वर्ण मंदिर जाना है। आज उम्र के 68वें वर्ष में यह मौका मिला। बड़ा सुकून मिला। जिस तरह का माहौल यहां है, न कोई गरीब, न कोई धनवान, न जात, न धर्म। अगर ऐसा माहौल सारे भारतवर्ष में हो जाए तो हमारे बीते स्वर्ण दिन वापस आएंगे। कमाल का डिसीप्लीन। मैं नतमस्तक हूं, नाना गजानन पाटेकर’।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर में नाना पाटेकर
श्रद्धालुओं में घिर गए नाना
मकर संक्रांति पर बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर को अपने बीच देखकर देश-विदेश से आए श्रद्धालु उनके साथ सेल्फी लेने व फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ पड़े। स्पेशल टास्क फोर्स की कड़ी सुरक्षा में नाना पाटेकर न प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई। प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। नाना प्रशंसकों को हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे।

एसजीपीसी ने दिया सम्मान
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने नाना पाटेकर व उनकी पत्नी इस दौरान नीलाकंती पाटेकर को श्री स्वर्ण मंदिर की तस्वीर, धार्मिक पुस्तकों के साथ सिरोपा पहनाकर सम्मान दिया।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने नाना पाटेकर व उनकी पत्नी इस दौरान नीलाकंती पाटेकर को श्री स्वर्ण मंदिर की तस्वीर, धार्मिक पुस्तकों के साथ सिरोपा पहनाकर सम्मान दिया।