{"_id":"6b0521ee881d61620002f66b","slug":"rs-45-lakh-swindled-by-promising-jobs-and-settlement-in-america-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अमेरिका में नौकरी और सेटल कराने का सपना दिखाकर 45 लाख ठगे, एजेंट पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: अमेरिका में नौकरी और सेटल कराने का सपना दिखाकर 45 लाख ठगे, एजेंट पर केस दर्ज
Tue, 24 Nov 2026 11:08 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:08 AM IST
सार
विदेश भेजने के नाम पर पंजाब के अमृतसर में युवक से 45 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अमेरिका भेजने और वहां पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 45 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी का नाम तेजिंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर छह, पुरहीरा, होशियारपुर का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक निशान सिंह निवासी गांव धर्मचूक ने थाना मेहता पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात आरोपी के साथ हुई थी।
विज्ञापन
आरोपी ने उसे बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करता है और उसे भी अमेरिका में सेटल करवा सकता है। वह आरोपी की बात मान गया। इसी तहत आरोपी ने अमेरिका भेजने के लिए उससे अलग-अलग समय दौरान कुल 45 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
कई महीने बीतने पर भी जब आरोपी ने अमेरिका नहीं भेजा तो उसने पैसे वापस देने को कहा। इसके बाद आरोपी ने उसके पैसे वापस नहीं किए। शिकायत मिलने पर एसपी-डी (अमृतसर देहाती) की ओर से जांच की गई। जांच के बाद सभी आरोप सही पाए गए तो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
