युवक को मां-बाप ने लड़की दिखाने के लिए यूके से बुलाया था, लेकिन जैसे ही इंडिया में कदम रखा, वह सलाखों के पीछे पहुंच गया। जानिए क्यों...
2 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
मामला मोहाली का है। तलजीत सिंह जिम्मी आठ साल पहले यूके गया था। अच्छा कमा रहा था, घर भी पैसे भेजता रहता था। हमने इसी बीच उसकी शादी करने की योजना बनाई थी। बड़ी मुश्किल से उसे लड़की देखने के लिए देश बुलाया था। इसी बीच पंजाब पुलिस ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से हिंदू नेताओं की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। यह जानकारी जिम्मी के पिता नारायण सिंह का, जो शनिवार को जम्मू से मोहाली अदालत आए हुए थे।
3 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
एनआईए जिम्मी को रिमांड खत्म होने पर उसे अदालत में पेश करने लाई थी। इस दौरान जिम्मी अपने पिता से कुछ पलों के लिए मिला, इसके बाद अदालत ने फिर से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिम्मी के पिता ने बताया कि वह खेती करते हैं। उनके दो बेटे हैं। जिम्मी 12वीं पास है। उसे विदेश जाना चाहता था। आठ साल पहले वह यूके चला गया था। वहां पर वह सेटल हो गया था। वहां रेस्टोरेंट में काम करता था।
4 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
नारायण सिंह ने बताया कि बेटे के विदेश पहुंचने के बाद सब कुछ बढ़िया चल रहा था। इसी बीच उन्होंने उसकी शादी करने की योजना बनाई थी। काफी समझाकर उसे लड़की देखने के लिए बुलाया था। जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसका फोन आया कि उसे पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें पता चला कि उसे हिंदू नेताओं की हत्या के मामले में पकड़ा गया।
5 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
जिम्मी के पिता ने बताया कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद उनके अरमानों पर पानी फिर गया। पूरा परिवार उस दिन से आफत में है। उन्होंने कहा कि बेटे को देश बुलाना, उनसे बड़ी गलती हो गई। अगर उसे न बुलाया होता तो शायद वह जेल से बाहर होता। उन्होंने बताया कि बेटे के पकड़े जाने के बाद से उन्हें कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कानून पर पूरा विश्वास है। उम्मीद है कि जल्द ही बेटा जेल से बाहर आएगा।