{"_id":"6aca3eb7ae7d650a6f0e29ef","slug":"prestigious-fams-fellowship-for-dr-ravneet-kaur-director-of-gmch-32-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: जीएमसीएच-32 की निदेशक डॉ. रवनीत कौर को प्रतिष्ठित FAMS फेलोशिप, देश के 24 विशेषज्ञों में मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: जीएमसीएच-32 की निदेशक डॉ. रवनीत कौर को प्रतिष्ठित FAMS फेलोशिप, देश के 24 विशेषज्ञों में मिली जगह
Sat, 10 Oct 2026 07:03 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:03 PM IST
सार
डॉ. रवनीत कौर वर्ष 2026 में यह फेलोशिप पाने वाले देश के 24 लोगों में शामिल हैं। खास बात यह है कि ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के क्षेत्र से अब तक देश में केवल चार विशेषज्ञों को इस सम्मान के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
डॉ. रवनीत कौर को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज की फेलोशिप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच-32) की निदेशक-प्रिंसिपल डॉ. रवनीत कौर को नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनएएमएस) की प्रतिष्ठित फेलोशिप (एफएएमएस) से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान 10 अक्टूबर को चेन्नई में आयोजित एकेडमी के 66वें वार्षिक सम्मेलन एवं दीक्षांत समारोह नामस्कॉन-2026 में प्रदान किया गया।
डॉ. रवनीत कौर वर्ष 2026 में यह फेलोशिप पाने वाले देश के 24 लोगों में शामिल हैं। खास बात यह है कि ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के क्षेत्र से अब तक देश में केवल चार विशेषज्ञों को इस सम्मान के लिए चुना गया है। वर्ष 1961 में एकेडमी की स्थापना के बाद से अब तक कुल 1,248 लोगों को यह फेलोशिप दी जा चुकी है।
नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक प्रमुख अकादमिक और सलाहकार संस्था है। यह चिकित्सा एवं इससे जुड़े क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित करती है। फेलोशिप के लिए विशेषज्ञों का चयन कठोर सहकर्मी समीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। एकेडमी चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार को सलाह देने में भी भूमिका निभाती है।