फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   17 accused arrested in the campaign against drugs

युद्ध नशों के विरुद्ध: जालंधर देहात पुलिस ने चलाया अभियान, 17 आरोपी गिरफ्तार; 15 केस दर्ज

Sat, 10 Oct 2026 07:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 10 Oct 2026 07:20 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 515 ग्राम हेरोइन, 456 नशीली गोलियां और एक बाइक बरामद की गई है। यह कार्रवाई पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत की गई।

विज्ञापन
17 accused arrested in the campaign against drugs
युद्ध नशों के विरुद्ध - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत जालंधर देहात पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष कासो (घेराबंदी एवं तलाशी अभियान) चलाया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने 15 मामले दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 515 ग्राम हेरोइन, 456 नशीली गोलियां और एक बाइक बरामद की गई है। यह कार्रवाई पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत की गई। अभियान के दौरान जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और एसपी (जांच) विनीत अहलावत भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


पुलिस की विभिन्न टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में संदिग्ध लोगों और स्थानों की जांच की। इस दौरान नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, सप्लाई और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जालंधर देहात पुलिस ने जिले में नशे से प्रभावित 15 हॉटस्पॉट की पहचान की है। इन इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके और अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि नशे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक करना और नशे से प्रभावित व्यक्तियों को इलाज, काउंसलिंग तथा पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस, जिला प्रशासन और आम जनता के संयुक्त प्रयासों से नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed