फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Corruption in Haryana From Paddy Procurement to Road Construction : Rao Narendra

हरियाणा में धान खरीद से सड़क निर्माण तक भ्रष्टाचार : राव नरेंद्र

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और अफसरशाही पर लगाम नहीं लगा पाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि धान खरीद, नगर निगमों और सड़क निर्माण में अनियमितताओं से जनता के पैसे के इस्तेमाल पर सवाल उठ रहे हैं। विकास परियोजनाओं में देरी से लागत बढ़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसकी जांच की मांग की।


चंडीगढ़ में जारी बयान में राव नरेंद्र सिंह ने आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाए। कहा- गरीबों को इलाज का लाभ मिलने में दिक्कतों और योजना में अनियमितताओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव व्यवस्था पर जनता का भरोसा बनाए रखना जरूरी है। धार्मिक संस्थानों में नियुक्तियों और चंदे के प्रबंधन में भी पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जरूरत बताई। राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस कार्रवाई के जरिए विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का जिला व ब्लॉक स्तर पर ढांचा लगभग तैयार है। अब पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाकर जनता से जुड़े मुद्दे उठाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed