फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सनी हिंदुस्तानी की आवाज के मुरीद हैं ये दंपती, घर की हालत देखी तो जर्मनी से भेजे पैसे

Thu, 09 Jan 2020 12:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Jan 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
NRI couple help Sunny Hindustani's Family
सनी हिंदुस्तानी

इस बार इंडियन आइडल में बूट पोलिश करने वाले सनी हिंदुस्तानी जमकर छाए। सनी की आवाज की मुरीद बड़ी-बड़ी हस्तियां भी हैं। सिल्वर स्क्रीन से हटकर सनी के घर की हालत बेहद दयनीय है। आवाज का जादूगर जहां दुनिया भर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। वहीं कड़ाके की ठंड में परिवार मुफलिसी में गुजर बसर कर रहा है। सनी के घर की हालत देख सात समंदर पार से एक दंपती ने मदद भेजी है। जिसके बाद घर को संवारने का काम शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि कैसे सनी के घरवालों तक पहुंची ये मदद...

NRI couple help Sunny Hindustani's Family
मदद के बाद घर को संवारने का काम शुरू।

इंडियन आइडल प्रतिभागी सनी हिंदुस्तानी के घर को संवारने का बीड़ा एक एनआरआई दंपती ने उठाया है। एनआरआई शारदा शुक्ला निवासी जर्मनी ने अपने पति के साथ मिलकर एक लाख रुपये सनी के परिवार को भेजे हैं। बुधवार को सन्नी के घर को ठीक करने का कार्य शुरू हो गया है। 

 

NRI couple help Sunny Hindustani's Family
सनी के घर में बने बाथरूम और शौचालय की हालत - फोटो : फाइल फोटो

सनी के मामा विजय ने बताया कि जब उसका भांजा सनी इंडियन आइडल में गया तो उसके सपोर्ट के लिए सनी स्टार वेब चैनल यू ट्यूब पर बनाया। वह लगातार अपने भांजे के वीडियो इसी चैनल पर अपलोड करते थे। उन्होंने बताया कि करीब चार दिन पहले जर्मनी निवासी शारदा शुक्ला ने उनके वेब चैनल के जरिये संपर्क किया। amarujala.com ने बूट पोलिश करने वाले की आवाज ने दुनिया को बनाया मुरीद, लेकिन रुला देगी घर की हालत, देखें तस्वीरें शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसी के बाद दंपती को सनी के घर की हालात के बारे में पता चला। अब जर्मनी से मदद भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
NRI couple help Sunny Hindustani's Family
घर में पड़ा तिरपाल। - फोटो : फाइल फोटो

घर में दरवाजे तक नहीं हैं। एनआरआई महिला ने उनका खाता नंबर लेकर दो दिन पहले ही एक लाख रुपये घर संवारने के लिए भेज दिए। उन्होंने बताया कि दंपती ने उनसे वादा किया कि सनी के घर को अच्छा बनाने के लिए जितना भी खर्च आएगा, वह करेंगे। उन्होंने बताया कि जैसे ही एनआरआई दंपती ने उनके खाते में पैसे भेजे तो तुरंत उन्होंने घर का काम शुरू करवा दिया। 

विज्ञापन
NRI couple help Sunny Hindustani's Family
सनी के कमरे में रखा बूट पॉलिश का सामान। - फोटो : फाइल फोटो

सनी हिंदुस्तानी को फिल्म ‘पंगा’ में मिला एक गाना
सनी हिंदुस्तानी अपनी शानदार आवाज और संघर्ष को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने हाल ही में आने वाली फिल्म पंगा का एक गाना भी गाया है। फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया। इंडियन आइडल के आगामी एपिसोड में इस गाने को पेश किया जाएगा। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर शंकर महादेवन सनी की आवाज के कायल हैं। वहीं मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को भी सनी की आवाज बेहद पसंद आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed