Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CSIR-CSIO Alert system to detect initial earthquake waves in 0.55 seconds with up to 98% accuracy

सीएसआईआर-सीएसआईओ ने खोजा तरीका: भूकंप की शुरुआती तरंगें 0.55 सेकंड में पकड़ेगा अलर्ट सिस्टम, 98% तक सटीकता

Sat, 21 Nov 2026 12:34 PM IST
Nivedita वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 21 Nov 2026 12:34 PM IST
सार

सीएसआईआर और केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन चंडीगढ़ ने मौजूदा भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली की तीन तकनीकों का तुलनात्मक अध्ययन किया। जापान के वास्तविक भूकंप के आंकड़ों पर तीनों तकनीकें परखी गईं। सेटिंग्स में सुधार से गलत अलर्ट और देरी कम करने की दिशा में सफलता मिली है।

विज्ञापन
CSIR-CSIO Alert system to detect initial earthquake waves in 0.55 seconds with up to 98% accuracy
भूकंप से पहले मिलेगा अलर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भूकंप के विनाशकारी झटके महसूस होने से पहले अब अलर्ट जारी करने की व्यवस्था को और सटीक बनाया जा सकेगा। सीएसआईआर-केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईओ), चंडीगढ़ के वैज्ञानिकों ने मौजूदा भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली में इस्तेमाल होने वाली तीन तकनीकों का तुलनात्मक अध्ययन कर उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने का तरीका खोजा है। 
विज्ञापन


अध्ययन में सेटिंग्स में सुधार के बाद मॉडिफाइड एनर्जी रेशियो (एमईआर) एल्गोरिदम ने 98 प्रतिशत सटीकता के साथ औसतन 0.55 सेकंड में भूकंप की शुरुआती तरंगों की पहचान की। इसके लिए किसी नए उपकरण की जरूरत नहीं पड़ी, बल्कि मौजूदा तकनीकों के आंतरिक पैरामीटर्स में बदलाव कर उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाया गया।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली में इस्तेमाल होने वाली एसटीए/एलटीए, एमईआर और एमडब्ल्यूए तकनीकों का परीक्षण किया। इसके लिए जापान के भूकंप निगरानी नेटवर्क के-नेट से प्राप्त वास्तविक भूकंप के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। शोध में सिग्नल विंडो की अवधि और ट्रिगर थ्रेशोल्ड जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर्स में बदलाव कर यह परखा गया कि कौन-सी तकनीक शुरुआती भूकंपीय संकेतों को सबसे तेजी और सटीकता से पकड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पी-वेव पकड़कर एस-वेव पहुंचने से पहले अलर्ट का लक्ष्य
भूकंप के दौरान धरती के भीतर से दो प्रमुख तरंगें निकलती हैं। पहली पी-वेव यानी प्राथमिक तरंग होती है, जो तेज गति से सेंसर तक पहुंचती है। इसके बाद एस-वेव यानी द्वितीयक तरंग आती है, जो अधिक विनाशकारी होती है और इमारतों को नुकसान पहुंचाती है।

पूर्व चेतावनी प्रणाली का उद्देश्य पी-वेव की पहचान कर एस-वेव पहुंचने से पहले अलर्ट जारी करना है। इससे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने और मेट्रो, बुलेट ट्रेन, गैस व परमाणु संयंत्रों जैसी संवेदनशील सुविधाओं को सुरक्षित स्थिति में लाने के लिए कुछ समय मिल सकता है।

एसटीए/एलटीए सबसे तेज, एमईआर सबसे सटीक
तीनों तकनीकों के तुलनात्मक परीक्षण में एसटीए/एलटीए ने औसतन 0.53 सेकंड में शुरुआती संकेत पकड़े और इसकी सटीकता 97 प्रतिशत रही। एमईआर ने 0.55 सेकंड में संकेतों की पहचान कर 98 प्रतिशत सटीकता हासिल की। वहीं एमडब्ल्यूए तकनीक को पहचान में औसतन 3.23 सेकंड लगे और इसकी सटीकता 82 प्रतिशत रही। यानी पहचान के समय में एसटीए/एलटीए आगे रही, जबकि एमईआर ने गति और सटीकता के बीच बेहतर संतुलन दिखाया।

गलत अलर्ट रोकना भी बड़ी चुनौती
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के सामने चुनौती सिर्फ शुरुआती संकेतों को तेजी से पकड़ने की नहीं, बल्कि वास्तविक भूकंप और सामान्य कंपन के बीच अंतर करने की भी है। भारी वाहनों की आवाजाही, मशीनों और निर्माण कार्यों से भी जमीन में कंपन पैदा होते हैं। ऐसे में गलत अलर्ट जारी होने और वास्तविक भूकंप की पहचान में देरी की आशंका रहती है।

वैज्ञानिकों ने एल्गोरिदम की सिग्नल विंडो और ट्रिगर थ्रेशोल्ड में बदलाव कर इन दोनों चुनौतियों के बीच बेहतर संतुलन बनाने का प्रयास किया है। यह अध्ययन सीएसआईआर-सीएसआईओ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इंटेलिजेंट सेंसर्स एंड सिस्टम्स और एकेडमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च से जुड़े शोधकर्ताओं ने किया। शोध टीम में अनुब्रत रॉय, सिद्धार्थ सरकार, अमरेंद्र गोप और सतीश कुमार शामिल रहे। अध्ययन सितंबर 2026 में अंतरराष्ट्रीय जर्नल जर्नल ऑफ अर्थक्वेक एंड सुनामी में प्रकाशित हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed