फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर भड़कीं पायल रोहतगी, कह दी बड़ी बात, खोले कई राज

Thu, 09 Jan 2020 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Jan 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Payal Rohatgi reaction on Deepika Padukone arrival at JNU
Payal Rohatgi - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री पायल रोहतगी ने जेएनयू में झगड़े के बाद दीपिका पादुकोण के वहां जाने को पूरी तरह से गलत बताया है। पायल रोहतगी ने कहा कि दीपिका को जेएनयू के विवाद की पूरी जानकारी तक नहीं है और वह केवल अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के चक्कर में वहां पहुंच गईं। वह जेएनयू के विवाद को अपने प्रमोशन के लिए इस्तेमाल कर रही हैं। 

Payal Rohatgi reaction on Deepika Padukone arrival at JNU
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media

उन्होंने कहा कि वह दीपिका पादुकोण को ज्यादा समझदार समझती थीं। उनको सीएए पर पता है कि क्या अफवाह फैलाई जा रही है लेकिन इसके बावजूद वह उस लड़की के साथ खड़ी हो गईं जो जेएनयू में इस तरह के झगड़े को बढ़ावा दे रही है। पायल ने आरोप लगाया कि जेएनयू में लेफ्ट लगातार वीसी, डीन व अन्य को टारगेट कर रहा है। पायल ने दीपिका पादुकोण की फिल्म को अच्छे टॉपिक पर बताया लेकिन इसके साथ ही दीपिका को झगड़े को बढ़ावा देने वाली भी कहा। 

Payal Rohatgi reaction on Deepika Padukone arrival at JNU
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media

अभिनेत्री पायल रोहतगी व रेसलर संग्राम सिंह कुंडली के सुशांत सिटी में नाद वेलनेस सेंटर में पहुंचे थे। जहां बातचीत करते हुए पायल रोहतगी ने कहा कि राजनीति में पूरी तरह से आने की उनकी अभी तक कोई योजना नहीं है। क्योंकि वह इंजीनियर बनना चाहती थीं लेकिन बॉलीवुड में चली गई। बॉलीवुड में अभी तक काम करने के बाद राजनीति में बढ़ रही हूं। पायल ने कहा कि मुझे देशहित में बोलने के साथ ही काम करने वाली पार्टी अच्छी लगती है। इसलिए मैं उसी पार्टी से जुड़ना पसंद करूंगी जो देशहित में सोचती है और वह केवल भाजपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Payal Rohatgi reaction on Deepika Padukone arrival at JNU
Payal Rohatgi - फोटो : अमर उजाला

पायल रोहतगी ने कहा कि राजस्थान वाला मामला बहुत गलत था, क्योंकि हमारा लोकतांत्रिक देश है। हर किसी को बोलने की पूरी आजादी है और मोतीलाल नेहरू को लेकर जितना उन्होंने कहा है, उससे ज्यादा कांग्रेस के नेता लगातार स्वतंत्रता सेनानियों का मजाक उड़ाते हुए बोलते हैं। रेसलर व अभिनेता संग्राम सिंह ने कहा कि हरियाणा को लेकर हर जगह लोगों की सोच बदल रही है और इसका सबसे बड़ा कारण हरियाणा के युवा है।

विज्ञापन
Payal Rohatgi reaction on Deepika Padukone arrival at JNU
deepika padukone jnu violence - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा के युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें प्रशासनिक सेवा, खेल, फिल्म सबकुछ शामिल है। कहा कि यहां से अब आईएएस, आईपीएस, आईआरएस भी निकल रहे हैं और वह अन्य जगह भी दिखाई देते हैं। संग्राम सिंह ने राजस्थान पुलिस पर बोलते हुए कहा कि जिस तरह से पायल को पकड़ा गया, वह पुलिस की छोटी सोच है। सीएए पर कहा कि लोग उसको समझ नहीं रहे हैं और इसको लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed