फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा की 5 बेटियां, जिन्होने विदेश में भारत का डंका बजाया

Wed, 28 Jun 2017 09:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह Updated Wed, 28 Jun 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
5 Daughters of haryana, who makes feel proud
हरियाणा की 5 बेटियां - फोटो : File Photo
आज हम हरियाणा के उन 5 बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होने देश-विदेश में भारत का डंका बजाया। देखिए आपको भी हरियाणवी होने पर गर्व होगा..
5 Daughters of haryana, who makes feel proud
- फोटो : फाइल फोटो
गीता फोगाट एक भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान है जिन्होंने पहली बार भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। गीता ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। साथ ही गीता पहली भारतीय महिला पहलवान है जिन्होंने ओलम्पिक में क्वालीफाई किया। 23 दिसम्बर 2016 को प्रदर्शित हुई हिन्दी भाषी दंगल फ़िल्म इन्हीं पर आधारित है, जिसमें इनका किरदार फ़ातिमा सना शेख ने निभाया है जबकि आमिर ख़ान ने इनके पिता और कोच महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया।
 
5 Daughters of haryana, who makes feel proud
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
साक्षी मलिक भारतीय महिला पहलवान हैं। इनका जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ। साक्षी ने ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में हुए 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता है। भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली वे पहली महिला पहलवान हैं। इससे पहले साक्षी ने ग्लासगो में आयोजित 2014 के राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था। 2014 के विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भी इन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Daughters of haryana, who makes feel proud
Manushi Chillar
हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने मिस इंडिया 2017 का खिताब जीता। रविवार 25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में मिस हरियाणा मानुषी को पिछली बार की विजेता रहीं प्रियदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया। खानपुर मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट मानुषी एमबीबीएस सेकंड ईयर में है।
विज्ञापन
5 Daughters of haryana, who makes feel proud
Manushi Chillar
मूल रूप से झज्जर जिले के बहादुरगढ़ से सटे गांव कानौंदा निवासी मानुषी के पिता मित्रवासु छिल्लर और मां नीलम छिल्लर डॉक्टर हैं। फिलहाल फैमिली दिल्ली में रहती है, वहीं मानुषी का ननिहाल गांव सोनीपत जिले के गांव जागसी में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed