फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, नवजात बच्चों के चुराकर बेचने वाली इन महिलाओं को

Fri, 18 Sep 2015 08:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Fri, 18 Sep 2015 08:01 AM IST
विज्ञापन

देखिए, नवजात बच्चों के चुराकर बेचने वाली इन महिलाओं को

newborn baby theft in hospital, woman gang arrested

अस्पताल से नवजात बच्चा चुराने वाली महिलाएं आखिर पुलिस की गिरफ्त में आ ही गईं। ये तीनों बच्चों को अगवा कर खरीदने और बेचने का काम करती हैं। देखिए तस्वीरों में।

देखिए, नवजात बच्चों के चुराकर बेचने वाली इन महिलाओं को

newborn baby theft in hospital, woman gang arrested

पंजाब के जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस ने सिविल अस्पताल से बच्चा और बच्ची चुराने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होंने कई चौंकाने वाली बातें बताई। इन तीनों ने जालंधर सिविल अस्पताल से 5 घंटे का बच्चा और लुधियाना के सिविल अस्पताल से दो दिन की बच्ची चुराई थी। इनकी पहचान सीमा, ज्योति और रेखा के रूप में हुई है। ज्योति सीमा की सौतेली बेटी है और रेखा सीमा की बहन है।

देखिए, नवजात बच्चों के चुराकर बेचने वाली इन महिलाओं को

newborn baby theft in hospital, woman gang arrested

प्रेसवार्ता में एसीपी डीडी शर्मा ने कहा कि लुधियाना के सिविल अस्पताल से अगवा हुई दो दिन की बच्ची को जालंधर से बरामद कर लिया गया है। आरोपी ज्योति ने नकली नर्स बनकर बच्ची चोरी की थी। उन्होंने कहा कि थाना नंबर चार की पुलिस सिविल अस्पताल से अगवा पांच घंट के बच्चे के मामले की जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस को पता लगा कि हरगोबिंद नगर में रहने वाली रेखा नामक महिला एक बच्चा लेकर घर आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, नवजात बच्चों के चुराकर बेचने वाली इन महिलाओं को

newborn baby theft in hospital, woman gang arrested

पुलिस को यह जानकारी कांग्रेसी नेता राजू ने दी थी। इसके बाद पुलिस रेखा के घर पहुंची। रेखा ने दावा किया कि यह बच्चा उसकी बहन सीमा लेकर आई थी। पुलिस ने मौके पर सीमा को बुलाया। सीमा ने कहा कि यह बच्चा उसकी लुधियाना रहती सौतेली बेटी ज्योति का है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने कहानी बनाई कि ज्योति के जुड़वा बेटा-बेटी हुए थे। उसी ने बच्चा उनको सौंपा है। पुलिस को उनकी बनाई कहानी पर शक हुआ, क्योंकि कोई भी महिला अपना बेटा देने के बजाए बेटी देती।

विज्ञापन

देखिए, नवजात बच्चों के चुराकर बेचने वाली इन महिलाओं को

newborn baby theft in hospital, woman gang arrested

पुलिस ने ज्योति पर दबाव बनाया तो वह थाने में एक नवजन्मी बच्ची को लेकर भी पेश हो गई। फिर ज्योति ने कहा कि उसने लुधियाना सिविल अस्पताल में इन दोनों बच्चों को जन्म दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई बताई। ज्योति ने बताया कि उसने बीते शनिवार सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड से बच्चा चुराया था। उसने वह बच्चा अपनी सौतेली मां सीमा को दे दिया। इसके बाद लुधियाना के सिविल अस्पताल से बुधवार को एक बच्ची चोरी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed