नेहा धूपिया की कार का एक्सिडेंट हो गया। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि वहां मौजूद लोगों ने उनकी मदद करने के बजाए देखिए क्या किया।
दरअसल, अपने एक शो के प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ आई नेहा धूपिया की कार हादसे की शिकार हो गई। नेहा के कंधे में चोट लगी है।
ब्रेक में समस्या आने के कारण एयरपोर्ट जाते समय हुए हादसे में मदद करने की बजाय लोग सेल्फी लेने लगे। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे अपने शो का प्रमोशन कार्यक्रम पूरा करके नेहा चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए निकली थीं।
जैसे ही उनकी कार चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर पहुंची कि अचानक गाड़ी के ब्रेक फंसने से नेहा की कार दूसरी कार से टकराकर रुक गई। नेहा की कार का पिछला शीशा टूटकर चकनाचूर हो गया। नेहा के कंधे में मामूली चोट लगी है।
मदद के बजाय, सेल्फी व ऑटोग्राफ लिए फैंस ने
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हादसे में गाड़ी खराब होने के कारण लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ लोगों ने कार के अंदर झांककर नेहा धूपिया को पहचान भी लिया। मदद के बजाय लोग सेल्फी लेने लगे। कुछ ने तो ऑटोग्राफ भी लिए।