फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक अकाउंट में 15 लाख से ज्यादा जमा कराए थे तो ये खबर आपके बड़े काम की है

Sun, 26 Mar 2017 09:17 AM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Mar 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
must reply income tax deptt notice, if you deposited more than 15 lakh during noteban
नोटबंदी का असर
नोटबंदी के बाद अगर आपने बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपये से ज्यादा जमा कराए थे तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। देखिए वरना पछताएंगे।
must reply income tax deptt notice, if you deposited more than 15 lakh during noteban
बैंक अकाउंट से अचानक कट रहे है पैसे,
नोटबंदी के बाद नार्थ वेस्ट रीजन में बैंक खातों में 15 लाख रुपये से अधिक रुपये जमा कराने वाले करीब 15 हजार लोगों को आयकर विभाग ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। इससे विभाग ने करीब 16 हजार लोगों नोटिस भेज जवाब मांगे हैं। इनमें चंडीगढ़ में भी करीब 800 के आसपास ऐसे लोग हैं जिन्होंने नोटबंदी के बाद 15 लाख रुपये से अधिक पैसा बैंक खातों में जमा किया था।
must reply income tax deptt notice, if you deposited more than 15 lakh during noteban
बैंक - फोटो : अमर उजाला
वहीं, अगले फेज में आयकर विभाग पांच से 15 लाख रुपये तक जमा कराने वाले ऐसे लोगों को नोटिस भेज जवाब मांगेगा, जिनकी आईटीआर उनके खातों से मेल नहीं खाती है। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त केसी जैन ने बताया कि नार्थ वेस्ट रीजन पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू और कश्मीर समेत चंडीगढ़ में 16 हजार लोगों को फिर से नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
must reply income tax deptt notice, if you deposited more than 15 lakh during noteban
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विभाग ने इनमें से कई लोगों को समन भेज कार्यालय में आकर जांच अधिकारी के समक्ष रिकार्ड पेश करने को कहा गया है। इनमें पंजाब के केस सबसे अधिक हैं। हालांकि प्रधान आयकर आयुक्त ने फिलहाल ऐसे लोगों की संख्या और उनकी पहचान बताने से इंकार किया है। वहीं उनके अनुसार जिन लोगों को समन जारी किए गए हैं, उनकी संबंधित सर्कल के अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
must reply income tax deptt notice, if you deposited more than 15 lakh during noteban
 बैंक - फोटो : अमर उजाला
प्रधान आयकर आयुक्त के मुताबिक, कई लोगों के जवाब से विभाग संतुष्ट नहीं है। इसलिए उनसे फिर से जवाब और दस्तावेज मांगे गए हैं। अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो विभाग उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने के बाद कई लोगों ने जवाब दाखिल किए है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लोग केवल 31 मार्च तक ही अघोषित संपति की घोषण कर सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed