फिल्म रिलीज होने से पहले ही टीवी जगत की ये हेरोइन सुर्खियों में आ गई। शादी को लेकर इनसे बात की गई तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।
छोटे पर्दे के चर्चित शो ‘दीया और बाती हम’ में आरजू का किरदार निभा घर-घर में लोकप्रियता हासिल करने वाली अदाकारा प्राची तहलन ने भी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। कुछ ही समय में अपने टेलेंट के दम पर प्राची तहलन पंजाबी सिनेमा के निर्माता-निर्देशकों की पसंद बनती जा रही हैं। अपनी डेब्यू फिल्म ‘अरजन’ की रिलीज से पहले ही उन्हें दूसरी फिल्म भी मिल गई है। जिसकी शूटिंग वह शीघ्र शुरु करने जा रही हैं।
प्राची तहलन निर्देशक मनदीप सिंह की पंजाबी फिल्म ‘अरजन’ से पॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह अदाकार रोशन प्रिंस के आपोजिट अभिनय करती नजर आएंगी। यह फिल्म पूरी हो चुकी है। अब शीघ्र ही वह अपनी दूसरी पंजाबी फिल्म ‘हार्ड कौर’ की शूटिंग शुरु करेंगी। पंजाबी फिल्म करने को लेकर अदाकारा प्राची तहलन खूब उत्साहित हैं।
प्राची बताती हैं कि काफी समय से माता-पिता ने मेरे लिए लड़के देख रहे हैं, लेकिन अभी तक मेरे कद जितना लड़का नहीं मिला। मेरा कद 5 फुट 12 इंच है। अब मुझे ‘दीया और बाती हम’ शो का आफर मिल गया है तो मैंने टीवी की ओर कदम बढ़ा लिए। अब फिल्म लाइन की ओर भी रुख कर लिया है तो अब सारा ध्यान अभिनय पर ही टिका हुआ है। इसलिए विवाह के लिए अब बाद में ही सोचूंगी। पहले करिअर बना लूं।
प्राची ने निर्देशक मनदीप सिंह की इस पंजाबी फिल्म में मैंने ‘निम्मी’ का किरदार निभाया है। ये किरदार मेरी पर्सनल लाइफ से बिल्कुल अलग है। ‘निम्मी’ ऐसी लड़की है जो विदेश में रहती है और वहां से पंजाब आती है तो उसकी मुलाकात ‘अरजन’ से होती है। ‘अरजन’ फिल्म का मेन लीड किरदार है। यह किरदार अदाकार रोशन प्रिंस ने निभाया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गांव नंदपुर में हुई है। कुछ हिस्से का शूट मलेशिया में भी हुआ है।