फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये पुलिस की वेबसाइट में किसने लिख दिया 'पाकिस्तान जिंदाबाद', मचा हड़कंप

Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
mohali police website hacked, wrote pakistan zindabad
Mohali Police Website
पुलिस विभाग की वेबसाइट हैक करके किसी ने उस पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिख दिया। मामला सामने आते ही अफसरों में हड़कंप मच गया।
mohali police website hacked, wrote pakistan zindabad
cyber crime
पंजाब के वीआईपी शहर मोहाली की पुलिस वेबसाइट पाकिस्तान के अज्ञात ग्रुप द्वारा हैक करने का मामला सामने आया है। गूगल सर्च इंजन पर वेबसाइट का लिंक हैक किया हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, इसमें पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भारत सरकार कुलभूषण जाधव के केस में दबाव न बनाए।
mohali police website hacked, wrote pakistan zindabad
cyber crime
मामले में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है। साइबर एक्सपर्ट की मदद ली गई है। जानकारी के मुताबिक, गूगल पर मोहाली पुलिस की वेबसाइट का लिंक एसएएसनगरपुलिसडॉट इन लिखने पर वेबससाइट लिंक हैक हुई दिखाई दे रही है। उसके आगे क्लिक करने पर यह साइट डेटा बेस कनेक्टिविटी भी नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mohali police website hacked, wrote pakistan zindabad
cyber crime
आईटी एक्सपर्ट की माने तो सीधे तौर पर यह हैकिंग का मामला है। ऐसा लगता है कि किसी ने इस साइट पर जाकर छेड़छाड़ की है। हालांकि थोड़ी देर के बाद पेज खुल रहा है। वहीं, आईटी विभाग के जानकारों की माने तो कोई शरारती तत्व अभी भी इसे हैक करने की फिराक में है। हालांकि पता चला है वेबसाइट के डॉटा से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई है।
विज्ञापन
mohali police website hacked, wrote pakistan zindabad
cyber crime
जिक्रयोग है कि यह अपनी तरह का पहला मामला है। जब राज्य के किसी सरकारी विभाग की वेबसाइट को हैक करने की कोशिश की गई है। दूसरी तरफ यह बात भी सामने आ रही है कि 2016 से पाकिस्तान लगातार पंजाब को निशाना बना रहा है। पठानकोट एयरबेस पर हमला हुआ। इसके बाद अब यह मामला सामने आया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed