फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार खरीदनी है तो अभी खरीद लें, एक जुलाई के बाद महंगी होंगी, जानिए कितनी

Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
car price will hike from 1 july, goods & service tax
लग्जरी कारों की कीमत होगी जीएसटी से कम
अगर आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अभी सही वक्त है। जल्दी से खरीद लें, एक तारीख के बाद महंगी हो जाएंगी और फिर आप पछताएंगें। 
car price will hike from 1 july, goods & service tax
लग्जरी कारों की कीमत होगी जीएसटी से कम
एक जुलाई से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के लागू होने के बाद छोटी कारों की कीमतों के बढ़ने की संभावना है। यदि आपको लग्जरी कार खरीदना है तो आप थोड़ा इंतजार कर लें, क्योंकि लग्जरी कारों के दामों में गिरावट आने की संभावना है। जीएसटी को लेकर कारों के चार सेगमेंट तैयार किए गए हैं। इसमें छोटी कारें, मिड साइज कार, लग्जरी कार और एसयूवी शामिल हैं। जीएसटी के आने के बाद पांच फीसदी कंपनसेसन सेस तो एकदम तय है। इसमें एक, तीन और पंद्रह फीसदी का सेस लगेगा।
car price will hike from 1 july, goods & service tax
लग्जरी कारों की कीमत होगी जीएसटी से कम
कारों के ये हैं चार सेगमेंट
छोटी कारें : जिनकी लंबाई चार मीटर से कम है और पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर से ज्यादा और 1.5 से कम का है। मिड साइज कारें : जिनकी लंबाई चार मीटर तक है, जिनका इंजन 1.5 लीटर तक है। लग्जरी कारें : जिनकी लंबाई चार मीटर से ज्यादा और इंजन की क्षमता 1.5 लीटर है। एसयूवी: जिनकी लंबाई चार मीटर से ज्यादा और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम तक है। इंजन 1.5 या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
car price will hike from 1 july, goods & service tax
लग्जरी कारों की कीमत होगी जीएसटी से कम - फोटो : Amar Ujala
ऐसे बढ़ेंगे छोटी कारों के दाम
अभी छोटी कारों पर एक्साइज 12.5 फीसदी और वैट 12.5 फीसदी के साथ एक फीसदी इंफ्रा सेस लगता है, जिससे टैक्स 26 फीसदी बनता है। जीएसटी के बाद जीएसटी का रेट 28 फीसदी होगा और एक फीसदी सेस लगने के साथ ही टैक्स की दर 29 फीसदी हो जाएगी। मिड साइज कारों में एक्साइज 24 फीसदी और वैट 12.5 फीसदी लगता है। उसके साथ ही चार फीसदी इंफ्रा सेस लगता है, जिससे रेट 40.5 से 48.5 फीसदी तक होते हैं। जीएसटी के बाद 28 फीसदी के साथ 15 फीसदी सेस लगने से रेट 43 फीसदी हो जाएंगे।
विज्ञापन
car price will hike from 1 july, goods & service tax
लग्जरी कारों की कीमत होगी जीएसटी से कम
कार----------------टैक्स------------जीएसटी के बाद टैक्स
छोटी कार (पेट्रोल)--26-34 फीसदी-----29 फीसदी (सेस-1 फीसदी)
छोटी कार (डीजल)-27.5-35.5 फीसदी--31 फीसदी (सेस-3 फीसदी)
मिड साइज कार-----40.5-48.5 फीसदी--43 फीसदी (सेस-15 फीसदी)
लग्जरी कार--------44.5-51.5 फीसदी--43 फीसदी (सेस-15 फीसदी)
एसयूवी------------47.5-54.5 फीसदी--43 फीसदी (सेस-15 फीसदी)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed