{"_id":"66da6887ec80776f5a013728","slug":"know-panjab-university-student-council-president-anurag-dalal-2024-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीयू का सिकंदर: कांग्रेस के टिकट न देने पर निर्दलीय उतरे और रच दिया इतिहास... जानिए काैन है अनुराग दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू का सिकंदर: कांग्रेस के टिकट न देने पर निर्दलीय उतरे और रच दिया इतिहास... जानिए काैन है अनुराग दलाल
Fri, 06 Sep 2024 08:15 AM IST
निवेदिता वर्मा
प्रियंका ठाकुर, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रियंका ठाकुर, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2024 08:15 AM IST
विज्ञापन
पीयू छात्र परिषद के नए अध्यक्ष अनुराग दलाल, साथ में सिकंदर बूरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन में प्रेसिडेंट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल के सिर जीत का सेहरा सज गया है। वह पीयू के नए सरताज बन गए हैं। मतगणना के दौरान अनुराग दलाल शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। अनुराग दलाल को कुल 3433 से वोट मिले हैं।
पीयू में विजेता उम्मीदवारों के साथ जश्न मनाते समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदर बूरा बने किंगमेकर
पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र परिषद चुनाव में लगातार दो बार अपने खड़े किए उम्मीदवार को अध्यक्ष पद की गद्दी दिला कर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर बूरा किंगमेकर बन गए हैं। सिकंदर बूरा ने छात्र परिषद चुनाव से एक सप्ताह पहले ही एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया क्योंकि उनकी पार्टी के हाईकमान के साथ अध्यक्ष उम्मीदवार को लेकर सहमति नहीं बनी। सेक्टर 35 के कांंग्रेस भवन में बीच कॉन्फ्रेंस में बूरा यह कहकर उठ गए थे कि अध्यक्ष उम्मीदवार को लेकर दिल्ली से तुगलकी फरमान जारी हुआ।

डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में जीत का जश्न।
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार जीता कोई निर्दलीय
सीनेटर प्रो. नवदीप गाेयल ने बताया कि यह पहली बार है कि कोई निर्दलीय छात्र अध्यक्ष पद जीता हो। इससे पहले कभी कोई निर्दलीय छात्र अध्यक्ष पद पर नहीं जीता। अनुराग दलाल ने एनएसयूआई वापस ज्वाइन करने पर साफ इनकार किया और कहा कि यह चुनाव छात्र वर्सिज सरकार था जिसमें विद्यार्थियों की जीत हुई। पीयू की छात्र राजनीति में अक्सर बाहरी नेताओं का हस्तक्षेप देखा जाता है जहां उम्मीदवारों को सिफारिशी टिकट मिलती है लेकिन छात्रों ने उन्हें जिता कर नेताओं की राजनीति को फेल कर दिया। पिछली बार जहां जतिंदर को 3002 वोट पड़े थे अनुराग को 3433 मत मिले।

पीयू चुनाव में जीत के बाद जश्न शुरू
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक के हैं नए अध्यक्ष
26 साल के अनुराग दलाल केमिस्ट्री विभाग में पीएचडी स्कॉलर हैं। वे रोहतक के रहने वाले हैं। चुनाव के बाद अनुराग ने कहा कि यह मेरी नहीं बल्कि छात्रों की जीत है। उन्होंने पहली बार विज्ञान विभाग से एक पीएचडी स्काॅलर को जिताया है।

पीयू छात्रसंघ चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
छात्र वर्सेस सरकार का था मुकाबला
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि पीयू के विद्यार्थियों ने छात्र राजनीति को बढ़ावा दिया है और बाहर से जो एमएलए व नेताओं की यूनिवर्सिटी में दखलअंदाजी रहती थी, उसे बंद किया है। इस बार मुकाबला छात्रों और सरकार के बीच था जिसमें विद्यार्थियों की न केवल जीत हुई बल्कि सिफारिशी टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को विद्यार्थियों को नकार दिया। अनुराग ने कहा कि छात्राओं के साथ कैंपस में होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करवाएंगे। साथ ही छात्रों के जो दूसरे मुद्दे हैं, उन पर भी काम करेंगे। अनुराग ने कहा कि वह पूरी काउंसिल को साथ लेकर चलेंगे।