Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Treatment will be provided

Chandigarh News: मिट्टी, पानी, धूप और योग से होगा इलाज, 25 बेड का होगा चंडीगढ़ का पहला नेचुरोपैथी अस्पताल

Thu, 26 Nov 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Treatment will be provided

विज्ञापन
सेक्टर-37 आयुष केंद्र में शहरवासियों को मिलेगी नई स्वास्थ्य सुविधा
2019 से अटकी योजना को मिली अंतिम मंजूरी, पेड़ों को बचाने के लिए बदला गया नक्शा
वीणा तिवारी
चंडीगढ़। शहर के लोगों को अब प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए सेक्टर-37 के आयुष केंद्र परिसर में 25 बेड का नेचुरोपैथी अस्पताल बनाया जाएगा। वर्ष 2019 में तैयार हुई इस योजना को अब अंतिम मंजूरी मिल गई है। नए नक्शे में परिसर के हरे-भरे पेड़ों को सुरक्षित रखने का विशेष ध्यान रखा गया है। बिल्डिंग प्लान पास होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल को डेढ़ से दो साल में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
आयुष निदेशक डॉ. अतुल ढाकणे ने बताया कि पहले तैयार किए गए नक्शे के अनुसार अस्पताल बनाने पर परिसर में लगे कई पेड़ निर्माण की जद में आ रहे थे। इस वजह से योजना पर आपत्ति लग गई थी। अब नक्शे में बदलाव किया गया है। नए डिजाइन के तहत एक भी पेड़ काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे हरियाली को नुकसान पहुंचाए बिना अस्पताल का निर्माण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

दवाओं के साथ प्रकृति के जरिये उपचार पर जोर
नेचुरोपैथी यानी प्राकृतिक चिकित्सा में शरीर की खुद को स्वस्थ करने की क्षमता को ध्यान में रखकर उपचार किया जाता है। इसमें मिट्टी, पानी, हवा, धूप और संतुलित आहार के साथ योग, प्राणायाम और मालिश जैसी विधियों का इस्तेमाल किया जाता है। मरीज की शारीरिक स्थिति और जरूरत के अनुसार उपचार की योजना तैयार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में इन पांच विधियों से होगा उपचार
- मड थेरेपी : मिट्टी के इस्तेमाल से उपचार किया जाएगा।
- हाइड्रोथेरेपी : पानी के अलग-अलग तापमान और तरीकों से चिकित्सा होगी।
- डाइट थेरेपी : बीमारी और शरीर की जरूरत के अनुसार खानपान तय किया जाएगा।
- योग एवं प्राणायाम : शारीरिक सक्रियता बढ़ाने और मानसिक तनाव कम करने पर जोर रहेगा।
- मसाज थेरेपी : मांसपेशियों और जोड़ों को आराम देने के लिए मालिश की जाएगी।
जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं में मिलेगी मदद
प्राकृतिक चिकित्सा का इस्तेमाल मोटापा, वजन बढ़ने, तनाव, अनिद्रा और थकान जैसी समस्याओं में सहायक उपचार के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा कमर दर्द, जोड़ों की परेशानी और पाचन संबंधी समस्याओं में भी इसका उपयोग होगा। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को जीवनशैली प्रबंधन के लिए खानपान, योग और अन्य प्राकृतिक उपचारों से जुड़ी सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed