Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Special session of Haryana Legislative Assembly Today BJP Congress Nayab saini

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: आरएसएस के दफ्तर पर तिरंगे को लेकर घमासान, 'पप्पू' पर पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस

Thu, 26 Nov 2026 01:57 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 26 Nov 2026 01:57 PM IST
सार

संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय सत्र विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र के दाैरान तिरंगे को लेकर कांग्रेस विधायक के एक बयान के बाद पक्ष और विपक्ष में जबरदस्त बहसबाजी हुई।

विज्ञापन
Special session of Haryana Legislative Assembly Today BJP Congress Nayab saini
सीएम और नेता प्रतिपक्ष को संविधान की प्रति देते स्पीकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में आरएसएस के कार्यालय पर तिरंगा फहराने को लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रघुबीर सिंह कादियान ने कहा कि आज देश के हालात ठीक नहीं हैं और आरएसएस के दफ्तर पर आज तक तिरंगा नहीं फहराया गया है।
विज्ञापन


इस पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वह गलत बात कर रहे हैं। इसके बाद स्पीकर और कादियान के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी खड़े हो गए और कांग्रेस पर पलटवार किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आज की कांग्रेस का निर्माण अंग्रेजों ने किया था। महात्मा गांधी ने भी कहा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

सदन में विधायक ने बोला पप्पू, कांग्रेस का हंगामा 
सत्र के दौरान भाजपा विधायक राम कुमार गौतम ने कहा कि आपका पप्पू ही काफी है। इस पर कांग्रेस के विधायक नाराज हो गए और वेल तक पहुंच गए और विधायक से माफी की मांग की। इस पर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि इस शब्द को कार्यवाही से हटाएंगे।

सत्र की शुरुआत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोक पत्र पढ़ा। शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक स्थगित कर दी गई। सीएम नायब सैनी, स्पीकर हरविंद्र कल्याण और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। इस दाैरान स्पीकर ने सीएम और नेता प्रतिपक्ष को संविधान की प्रति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed