उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के साथ ही भाजपा में बगावत तेज हो गई है। करीब 26 विधानसभा सीटों पर भाजपा समर्थकों व पदाधिकारियों ने विरोध जताया है। टिकट नहीं मिलने से नाराज बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, विधायक लक्ष्मण नापा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंदर श्योराण, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा व पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला समेत 19 नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
उधर, मंत्री बिशंबर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री कविता जैन, सावित्री जिंदल, लतिका शर्मा के समर्थकों ने भी नाराजगी जताई है। इन सभी ने समर्थकों के साथ बैठक की और अगला कदम उठाने के लिए विचार-विमर्श किया। 2019 में बरोदा से चुनाव मैदान में उतरे पहलवान योगेश्वर दत्त ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट डाल कर टिकट न मिलने पर निराशा जताई, लेकिन पार्टी छोड़ने से इन्कार कर दिया।
2 of 8
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, भाजपा नेतृत्व ने भी डैमेज कंट्रोल के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने रोहतक स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बैठक और चार वरिष्ठ नेताओं को नाराज नेताओं को मनाकर बगावत थामने की जिम्मेदारी सौंपी है।
3 of 8
सावित्री जिंदल
- फोटो : संवाद
हिसार : सावित्री-तरुण का चुनाव लड़ने का एलान
सावित्री जिंदल के समर्थकों ने जिंदल हाउस में बैठक की और सावित्री से निर्दलीय चुनाव लड़ने की अपील की। सावित्री जिंदल ने कहा कि चुनाव लड़ूंगी, लेकिन किसी पार्टी से या निर्दलीय यह फैसला अभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं कभी भाजपा की सदस्य नहीं थी। सावित्री कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। भाजपा नेता तरुण जैन ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है।
4 of 8
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला।
- फोटो : सोशल मीडिया
रानियां : कीमत पर रानियां से ही चुनाव लड़ेंगे रणजीत
सैनी सरकार में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने वीरवार सुबह रानियां में समर्थकों की बैठक बुलाई। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने डबवाली से टिकट की पेशकश की थी, मगर उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया। वह कैबिनेट और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं और किसी भी कीमत पर रानियां से ही चुनाव लड़ेंगे।
5 of 8
लक्ष्मण नापा
- फोटो : फाइल
रतिया : हुड्डा के पाले गए लक्ष्मण
टिकट न मिलने से नाराज फतेहाबाद के रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन कर ली। किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सतपाल बाजीगर और चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष गुरमीत बाजीगर ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।