फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाजार में बिक रहा है नकली पनीर, खोया और घी...सेहत के लिए खतरनाक, ऐसे करें असली की पहचान

Sat, 15 Sep 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Sep 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Know How to Identify Synthetic Milk, Paneer, Ghee Selling in Market
sweet - फोटो : अमर उजाला
फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही बाजार में नकली पनीया, खोया, घी और दूध बिकने लगा है। ऐसे में असली और नकली की पहचान कैसे करें, जानने के लिए खबर पढ़ें।
Know How to Identify Synthetic Milk, Paneer, Ghee Selling in Market
sweet - फोटो : अमर उजाला
फेस्टिवल सीजन शुरू हुआ और पंजाब-चंडीगढ़ में फूड विभाग अलर्ट हो गया। हर रोज मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। अब तक कई जिलों में ऐसे नकली सामान बनाने वाले लोग पकड़े भी जा चुके हैं, जो सर्फ, पॉम ऑयल, एसिड व अन्य हानिकारक पदार्थों का इस्तेमाल कर खाद्य पदार्थ तैयार कर रहे थे। सेहत विभाग की तरफ से ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें गिरफ्तार तक किया जा रहा है।
Know How to Identify Synthetic Milk, Paneer, Ghee Selling in Market
paneer - फोटो : डेमो
वेरका के पास है सूखे दूध से पनीर बनाने का लाइसेंस
सेहत विभाग विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सूखे दूध से पनीर बनाने का लाइसेंस सिर्फ वेरका के पास है। हालांकि वेरका को भी पनीर बनाने के लिए तय मानकों का पालन करना होता है। सेहत विभाग की टीमें इस चीज की जांच करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know How to Identify Synthetic Milk, Paneer, Ghee Selling in Market
paneer
ऐसे करें पनीर, खोया व घी की पहचान
थोड़े से पनीर और खोया को अलग-अल कांच के बर्तन में मैश कर स्वच्छ पानी में घोल लें। इनमें दो तीन ड्रॉप टिंचर आयोडीन मिलाएं। अगर इनका रंग नीला हो जाता है तो समझ लीजिए ये मिलावटी हैं। खोया व पनीर मे स्टार्च मिलाया जाता है। देसी घी में आलू, मीठे आलू व स्टार्च की मिलावट का पता लगाने के लिए आधा चम्मच घी और मक्खन को शीशे के गिलास में डालें। इसमें दो तीन ड्रॉप टिंचर आयोडीन की डालें। अगर इसका रंग नीला हो जाए तो इसमें मिलावट होने की पुष्टि है।
विज्ञापन
Know How to Identify Synthetic Milk, Paneer, Ghee Selling in Market
types of milk
ऐसे करें सिंथेटिक दूध की पहचान
दूध को सुंघने पर अगर साबुन की महक आती है तो समझ लीजिए आपका दूध मिलावटी है। असली दूध में कोई गंध नहीं होती। दूध की एक या दो बूंद को चिकनी लकड़ी या पत्थर की सतह पर टपकाकर देखिए। अगर दूध बहता हुआ नीचे आ जाता है और सफेद धार सा निशान बना लेता है तो समझ लें दूध असली है। दूध में स्टार्च की मिलावट जांचने के लिए दूध में कुछ बूंदे टिंचर आयोडिन की डालें। अगर दूध का रंग नीला हो जाता है, तो समझ लीजिए उसमें स्टार्च की मिलावट है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed