युवक ने सुसाइड नोट में दर्द बयां किया और 5 भाई बहन कत्ल कर दिए। खुद की जान भी ले ली, लेकिन मां बाप का सच तो कुछ और ही है, जिससे पुलिस परेशान है।
पंजाब के कपूरथला में हुई इस हृदयविदारक घटना से हर कोई हैरान है। युवक ने अपने 6 भाई बहनों को जहर दे दिया और खुद भी खा लिया। पांच की मौत हो गई और छठा अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच झूल रहा है। यह कदम उठाने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा। उसमें गरीबी और पैसे की तंगी को जिंदगी खत्म करने का कारण बताया।
वहीं, पांच कत्ल करके सुसाइड करने वाले अभिमन्यु के बारे में लोगों का कहना है कि वह अजीत नगर में नाई की दुकान चलाता था, उसका काम अच्छा था। फिर उसने यह कदम क्यों उठाया। पिता राजकिशोर ठाकुर भी कहते हैं कि उनका बेटा आर्थिक तंगी से परेशान था, क्योंकि बहनें बड़ी हो रही थीं, उनकी शादी करनी थी। इसलिए वह परेशान था और उसने इतना संगीन कदम उठा लिया।
इन सभी से अलग मृतकों की मां गीता देवी कहती हैं कि पति राज किशोर और अभिमन्यु अलग-अलग सैलून चलाते थे। घर में कोई आर्थिक तंगी नहीं थी और काम भी ठीक था, फिर भी अभिमन्यु ने यह कदम उठा लिया। यह बात मेरी समझ से परे है। घर में कोई लड़ाई-झगड़ा भी नहीं था। यह सब सुनकर पुलिस काफी हैरान है और उलझ गई है।
मृतक अभिमन्यु ने सुसाइड नोट में मां बाप का ही बखान किया है। अभिमन्यु ने लिखा - ‘मैं अपने पूरे होश-हवास में सुसाइड नोट लिख रहा हूं। मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूं। मैं मम्मी पापा जी को कभी दुखी नहीं दे सकता। मुझे बहुत तकलीफ होती है, जब मैं अपने मम्मी पापा को चिंतित होते देखता हूं। मम्मी-पापा जी ने हमारे लिए बहुत तकलीफें सही हैं। मम्मी-पापा जी आप हमारे भगवान हैं, आप ही हमारी पूरी दुनिया हैं।