फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुसाइड नोट में उड़ेला दर्द और ले लीं 4 जानें, मां-बाप का सच कुछ और निकला

Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Fri, 23 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
kapurthala boy killed five siblings, swallowed poison
Kapurthala Suicide
युवक ने सुसाइड नोट में दर्द बयां किया और 5 भाई बहन कत्ल कर दिए। खुद की जान भी ले ली, लेकिन मां बाप का सच तो कुछ और ही है, जिससे पुलिस परेशान है।
kapurthala boy killed five siblings, swallowed poison
Kapurthala Suicide
पंजाब के कपूरथला में हुई इस हृदयविदारक घटना से हर कोई हैरान है। युवक ने अपने 6 भाई बहनों को जहर दे दिया और खुद भी खा लिया। पांच की मौत हो गई और छठा अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच झूल रहा है। यह कदम उठाने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा। उसमें गरीबी और पैसे की तंगी को जिंदगी खत्म करने का कारण बताया।
kapurthala boy killed five siblings, swallowed poison
Kapurthala Suicide
वहीं, पांच कत्ल करके सुसाइड करने वाले अभिमन्यु के बारे में लोगों का कहना है कि वह अजीत नगर में नाई की दुकान चलाता था, उसका काम अच्छा था। फिर उसने यह कदम क्यों उठाया। पिता राजकिशोर ठाकुर भी कहते हैं कि उनका बेटा आर्थिक तंगी से परेशान था, क्योंकि बहनें बड़ी हो रही थीं, उनकी शादी करनी ​थी। इसलिए वह परेशान था और उसने इतना संगीन कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kapurthala boy killed five siblings, swallowed poison
Kapurthala Suicide
इन सभी से अलग मृतकों की मां गीता देवी कहती हैं कि पति राज किशोर और अभिमन्यु अलग-अलग सैलून चलाते थे। घर में कोई आर्थिक तंगी नहीं थी और काम भी ठीक था, फिर भी अभिमन्यु ने यह कदम उठा लिया। यह बात मेरी समझ से परे है। घर में कोई लड़ाई-झगड़ा भी नहीं था। यह सब सुनकर पुलिस काफी हैरान है और उलझ गई है।
विज्ञापन
kapurthala boy killed five siblings, swallowed poison
Kapurthala Suicide
मृतक अभिमन्यु ने सुसाइड नोट में मां बाप का ही बखान किया है। अभिमन्यु ने लिखा - ‘मैं अपने पूरे होश-हवास में सुसाइड नोट लिख रहा हूं। मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूं। मैं मम्मी पापा जी को कभी दुखी नहीं दे सकता। मुझे बहुत तकलीफ होती है, जब मैं अपने मम्मी पापा को चिंतित होते देखता हूं। मम्मी-पापा जी ने हमारे लिए बहुत तकलीफें सही हैं। मम्मी-पापा जी आप हमारे भगवान हैं, आप ही हमारी पूरी दुनिया हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed