देश की पहली महिला ओलंपियन पहलवान हनीमून मनाने के लिए नहीं जाएंगी, बल्कि वे फेरे लेने के तीन दिन बाद ही अखाड़े में नजर आएंगी।
2 of 7
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
बात हो रही है, बलाली की पहलवान गीता फौगाट की। वे 20 नवंबर को पहलवन पवन कुमार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसके तीन बाद वे प्रो रेसलिंग लीग खेलने जाएंगी। इसके चलते उन्होंने अपना हनीमून टाल दिया है।
3 of 7
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं, वहीं गीता लीग के लिए प्रैक्टिस में व्यस्त हैं। गीता के भाई राहुल ने बताया कि गीता लीग को लेकर बेहद सीरियस हैं और उनका ध्यान शादी से ज्यादा मुकाबले जीतने पर हैं।
4 of 7
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
राहुल ने बताया कि चरखी दादरी में 20 नवंबर को शादी बहुत ही सादगी और पारंपरिक तरीके से होगी, जबकि मेहंदी और संगीत सेरेमनी 19 नवंबर को होंगी। शादी में फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और पूरी स्टारकास्ट भी पहुंचेगी।
5 of 7
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
राहुल ने बताया कि शादी में आमिर खान भी पहुंचेंगे और वे मेजबान की भूमिका निभाएंगे। वे लड़की वालों की तरफ बारात का स्वागत करते हुए नजर आएंगे। गीता के पिता महावीर फौगाट ने जब उन्हें विवाह का निमंत्रण दिया तो वे बहुत खुश हुए और बेटी को आशीर्वाद देने के लिए आने का वायदा किया।