{"_id":"5826e23f4f1c1b6729b3b4cf","slug":"be-aware-about-500-and-1000-rupee-note-exchange-from-bank-how-to-identifiy-fake-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आपके पास 500\/1000 के ऐसे नोट हैं तो बैंक में न जाएं, जानिए क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके पास 500/1000 के ऐसे नोट हैं तो बैंक में न जाएं, जानिए क्यों?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 13 Nov 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
sdf
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप 500 और 1000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए बैंक जा रहे हैं तो सावधान रहें। अगर नोट ऐसे हुए तो बड़ी समस्या हो सकती है।
रुपया
- फोटो : demo pic
बैंक में नोट बदलवाने के लिए जाने से पहले इन्हें अच्छी तरह से चेक कर लें। क्योंकि अगर नोट नकली हुए तो आप पर कार्रवाई हो सकती है। बैंक इन्हें जब्त कर लेगा और आपके हाथ भी कुछ नहीं लगेगा। इसलिए आपको असली और नकली नोट की पहचान होनी चाहिए। आगे की स्लाइड में हम आपको बता रहे हैं, नोट पहचानने के टिप्स। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ये जारी किए गए हैं।
धन
नोट को रोशनी में देखिए। वाटरमार्क के साइड में फूल जैसा डिजाइन दिखाई देगा। यह नोट के दोनों साइड होगा। इसे सी थ्रू रजिस्टर कहते हैं। यह एक साइड से खाली और दूसरी साइड से भरा हुआ दिखाई देगा। हर नोट में एक वाटर मार्क होता है। दरअसल, ये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो होती है, जो हल्के रंग की बनी होती है और नोट के खाली हिस्से में लगी होती है। अगर आप नोट को थोड़ा तिरछा करके देखेंगे तो यह फोटो दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
money
पुराने नोट में 500 और 1000 के अंक का प्रयोग विशेष इंक से किया गया है। ये हरे रंग की होती है, लेकिन जब नोट को अलग-अलग तरीकों से देखा जाता है तो यह रंग बदल जाता है। करंसी सीरीज नंबर में होती है। नोट पर इन्हें फ्लोरेसेंस इंक के साथ लिखा जाता है। ऐसे में जब नोट को अल्ट्रा वायलेट लाइट में देखा जाता है तो ये नंबर उभरे हुए दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।
नोट में सुरक्षा धागा सीधी लाइन के रूप में होता है। इस पर भारत और आरबीआई लिखा होता है। नकली नोट में या तो ये लाइन होगी नहीं या क्लीयर प्रिंटिंग होगी। नोट में स्पेशल इंक से प्रिंटिंग की जाती है। इसी वजह से नोट पर कई चीजें उभरी हुई नजर आती हैं, जिन्हें हाथों से महसूस किया जा सकता है।