फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेह लद्दाख में फंसे फ्रेंच दंपति को इंडियन एयरफोर्स ने किया 'एयरलिफ्ट', खराब थी दोनों की हालत

Sat, 18 Aug 2018 01:25 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Aug 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
Indian Airforce Rescue Operation to Save French Couple Life in Leh Ladakh
रेस्क्यू ऑपरेशन
लेह लद्दाख में एक फ्रेंच दंपति ऐसा फंसे की जान पर बन गई, लेकिन इंडियन एयरफोर्स ने खराब मौसम और बारिश के बावजूद उन्हें एयरलिफ्ट किया, और दोनों की जान बचाई।
Indian Airforce Rescue Operation to Save French Couple Life in Leh Ladakh
रेस्क्यू ऑपरेशन
एयरफोर्स ने एक बार फिर समाज सेवा के प्रति अपना जज्बा दिखाते हुए लेह में फंसे घायल फ्रेंच दंपत्ति ब्रेसन फ्लोरेंस और उनके पति क्रिस्टोफ की जान बचाई है। इस मिशन में वेस्टर्न एयर कमांड चंडीगढ़ की भी अहम भूमिका रही। फ्रेंच महिला काफी गंभीर थीं, जबकि पति भी चोटिल थे। उन्हें तुरंत लेह से दिल्ली पहुंचाया गया, जहां दोनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
Indian Airforce Rescue Operation to Save French Couple Life in Leh Ladakh
रेस्क्यू ऑपरेशन
फ्रेंच निवासी 50 वर्षीय ब्रेसन फ्लोरेंस अपने पति क्रिस्टोफ के साथ लेह में मोटर साइकिल पर रोड ट्रिप एडवेंचर पर थीं। लेकिन वीरवार को अचानक एक सड़क हादसे में दोनों घायल हो गए। फ्लोरेंस को ज्यादा चोटें आईं। दंपत्ति को तुरंत लेह में प्राथमिक उपचार दिया गया और दुर्घटना की सूचना दिल्ली में फ्रेंच एबेंसी को भी दी गई।  फ्रेंच दूतावास ने भारत सरकार से दंपत्ति को चंडीगढ़ या दिल्ली पहुंचाने के लिए मदद की गुहार की ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके। केंद्र ने इसकी जिम्मेवारी एयरफोर्स को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Airforce Rescue Operation to Save French Couple Life in Leh Ladakh
रेस्क्यू ऑपरेशन
वेस्टर्न एयर कमांड के अंतर्गत चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन से 16 अगस्त को ग्लोबमास्टर सी-17 विमान को लेह के लिए रवाना किया गया। विमान लेह तो पहुंचा, लेकिन खराब मौसम की वजह से उसे उतरने की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन विमान फिर भी उतरा। इसमें मोबाइल आईसीयू और चिकित्सा कर्मियों की टीम थी। उधर, शुक्रवार को ही खराब मौसम के बावजूद दिल्ली के हिंडन से सी-130 हरक्यूलिस विमान भी लेह पहुंच गया। वहां पहुंची चिकित्सीय टीम की मदद से घायल दंपत्ति को इस हरक्यूलिस विमान में शिफ्ट करवाया गया और विमान ने दोनों को दिल्ली पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Indian Airforce Rescue Operation to Save French Couple Life in Leh Ladakh
indian airforce
‘यह एक डरावना क्षण था, जब  खराब मौसम के कारण इमरजेंसी में ग्लोबमास्टर विमान को लेह में लैंड किया जा सका। मरीजों की हालत गंभीर थी। हमारी चिकित्सीय टीम लगातार लेह में डाक्टरों के संपर्क में थी। शुक्रवार सुबह ग्लोबमास्टर और हरक्यूलिस दोनों विमान लेह पहुंचे और घायल दंपत्ति को दिल्ली पहुंचाया गया। इस तरह से एयरफोर्स का ये मिशन भी कामयाब रहा।
-  एस श्रीनिवासन, एयर कोमोडोर चंडीगढ़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed