फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

250 पेजों की लाल डायरी खोलेगी 'हनीप्रीत' के सीक्रेट, राम रहीम के सच भी खुलेंगे

Sat, 04 Nov 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sat, 04 Nov 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
honeypreet red colour diary will reveal ram rahim secrets, enquiry started
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
राम रहीम और उसकी 'दुलारी' हनीप्रीत के कई सच अभी सामने आने बाकी हैं, जो 250 पेजों की एक लाल डायरी खोलेगी। जांच शुरू हो गई है, जल्दी खुल जाएंगे राज।
Trending Videos
honeypreet red colour diary will reveal ram rahim secrets, enquiry started
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम ने डेरा सच्चा सौदा से पुलिस द्वारा बरामद किए दस्तावेजों और सामान की जांच का कार्य वीरवार को आरंभ कर दिया। आयकर विभाग की अर्जी में खास कर हनीप्रीत का विस्तार से जिक्र था। अधिकारियों ने उसके पासपोर्ट के सारे दस्तावेज और डायरी की कॉपी मांगी थी।
honeypreet red colour diary will reveal ram rahim secrets, enquiry started
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
सर्च ऑपरेशन के दौरान डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गुफा से पुलिस को हनीप्रीत की डायरी मिली। 250 पेजों की इस लाल डायरी में हनीप्रीत ने डेरा मुखी से जुड़ी बातों का जिक्र किया हुआ है। हनीप्रीत को डायरी लिखने का शौक है। वह हर दिन की बातें डायरी में लिखती थी। आयकर अधिकारियों ने डायरी के सारे पन्नों की फोटो स्टेट करवाई है। इससे आयकर अधिकारियों को काफी अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
honeypreet red colour diary will reveal ram rahim secrets, enquiry started
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
एसआईटी सिरसा के इंचार्ज उपपुलिस अधीक्षक कुलदीप बेनीवाल की निगरानी में शहर थाना सिरसा पुलिस डेरा से बरामद तमाम दस्तावेजों की नकल और कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, वीडियो कैसेट, फोटो, खाली चेक बुक्स, बैंक की पास बुक और सूटकेस आयकर विभाग की टीम को सौंपने में सुबह से लेकर रात तक जुटी रही। हजारों की संख्या में कागजात और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण होने के कारण पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारियों को मशक्त करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
honeypreet red colour diary will reveal ram rahim secrets, enquiry started
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
पहले दिन कागजातों की नकल का कार्य भी पूरा नहीं हो सका। कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, वीडियो कैसेट और फोटो की जांच के लिए आयकर विभाग अधिकारियों ने पांच विशेषज्ञों को बुलावाया है। डॉटा निकलने का कार्य बड़ी एहतियात के साथ किया जाना है। कोर्ट की हिदायत के बाद एसआईटी इंचार्ज कुलदीप बेनीवाल का ध्यान सबसे ज्यादा इस चीज को लेकर है कि दस्तोवज और डाटा से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed