फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेरों से ठीक पहले पता चला वो सच कि दूल्हे को लौटना पड़ा, वरना जेल जाते

Wed, 05 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 05 Jul 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
hisar child marriage
marriage logo
फेरों की तैयारी चल रही थी कि अचानक कुछ ऐसा हो गया, दूल्हे और पूरी बारात को बैरंग लौटना पड़ा। अगर वह ऐसा न करता तो जेल की सैर करनी पड़ती।
hisar child marriage
marriage
मामला हरियाणा के हिसार का है। महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी रविवार दोपहर पुलिस बल के साथ टिब्बा दानाशेर एरिया में पहुंची। वहां 16 साल की एक नाबालिग लड़की के फेरों की तैयारी चल रही थी। टीम ने परिजनों से बात कर नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी।    
hisar child marriage
marriage
टिब्बा दानाशेर एरिया के एक परिवार ने अपनी 16 साल की बेटी की शादी तय कर रखी थी। डीजे पर तेज धुन में गाने बज रहे थे और किशोरी का दुल्हन के रूप में शृंगार किया जा रहा था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। बारात आने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
hisar child marriage
marriage
बारात का इंतजार हो रहा था कि बारात से पहले महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी सहायक सचिन मेहता और पुलिस बल के साथ आ पहुंची। यह देखकर शामियाने में मौजूद लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
hisar child marriage
marriage
महिला अधिकारी ने किशोरी के पिता एवं कुनबे के अन्य लोगों को बुलाकर उनसे दुल्हन के बालिग होने संबंधी डॉक्यूमेंट मांगे, लेकिन वे ऐसा कोई सबूत नहीं पेश नहीं कर पाए। इसके बाद महिला अधिकारी ने उनको किशोरी की शादी रोकने की हिदायत दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed