दाखिले में दिक्कत हो तो नो टेंशन, हेल्प डेस्क है ना
पीयू कैंपस में दाखिले के लिए आवेदन फार्म में किसी तरह की दिक्कत आए तो बिना परेशान हुए आप सीधे पीयू स्थित अरुणा चंद्र हॉल के सामने पहुंच जाएं।
दाखिले में दिक्कत हो तो नो टेंशन, हेल्प डेस्क है ना
आवेदन फार्म भरने से लेकर उसे जमा कराने के लिए एक नहीं कई छात्र नेता पलके बिछाएं आपके आगे पीछे भागते रहेंगे।
दाखिले में दिक्कत हो तो नो टेंशन, हेल्प डेस्क है ना
पीयू छात्र संगठनों ने नए सत्र में वोट बैंक मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। पीयू कैंपस में नए सत्र की रौनक दिखाई देने लगी है। पीयू छात्र संगठनों ने हेल्प डेस्क शुरू कर दिए हैं।
दाखिले में दिक्कत हो तो नो टेंशन, हेल्प डेस्क है ना
हेल्प डेस्क शुरू करने वाले छात्र संगठनों में हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (एचएसए), स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया(सोई), पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (पुसू), स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी(सोपू), इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो)अखिल भारतीय विद्याथी परिषद (एबीवीपी) और डा. भीमराव अंबेडकर स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन शामिल हैं।
दाखिले में दिक्कत हो तो नो टेंशन, हेल्प डेस्क है ना
पहले दिन हेल्पडेस्क पर लड़कियां भी अपने संगठन के समर्थन में हेल्प करती दिखाई दी।