फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिला बैग और उससे निकली ऐसी चीज, देख पुलिस हैरान

Sun, 23 Jul 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 23 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
heirless bag found on international airport chandigarh
heirless bag
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बैग पड़ा मिला। उस बैग को खोला गया तो उसमें से ऐसी चीज निकली, देखकर पुलिस वालों की आंखें खुली रह गईं। 

 
heirless bag found on international airport chandigarh
heirless bag
मामला वीरवार का है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर उस समय हड़कंप मच गया जब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की फ्लाइट आने से ठीक पहले एक लावारिस बैग मिला। इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और एयरपोर्ट पर सर्च अभियान चलाया गया। वहां मौजूद लोगों को बैग से दूर कर दिया गया। मौके पर डॉग स्क्वॉयड टीम को भी बुला लिया गया। 
heirless bag found on international airport chandigarh
heirless bag
मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट समेत अन्य टीमें भी पहुंच गईं। इस बीच मौके पर बैग का मालिक भी पहुंच गया। उसकी दलील थी कि इसमें ढोल है। तलाशी ली गई तो बैग में ढोल मिला। पुलिस ने ढोल बजवाकर देखा और उसे साथ न ले जाने का कारण पूछा। पूरी जांच करने और पूछताछ के बाद पुलिस ने बैग मालिक को ही सौंप दिया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
heirless bag found on international airport chandigarh
heirless bag
जानकारी के मुताबिक, वीरवार सुबह नौ बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री फ्लाइट से आ रहे थे। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात एजेंसियों ने पार्क में एक लावारिस बैग दिखाई दिया। पहले पुलिस कर्मचारियों ने सोचा किसी पैसेंजर का होगा। लेकिन, दस मिनट के इंतजार के बाद भी जब बैग का मालिक नहीं पहुंचा तो पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया और बैग की चेकिंग करवाई गई। 
विज्ञापन
heirless bag found on international airport chandigarh
heirless bag
इस दौरान कहीं से बैग का मालिक मौके पर आ गया तो पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली। पूछताछ में पता चला कि बैग में ढोल है। उसने बताया कि वह ढोल बजाने का काम करता है। इसके बाद पुलिस ने उसका रिकार्ड खंगाला। साथ ही दस्तावेज चेक करके उसे छोड़ दिया। ढोल वाले बताया कि वह एयरपोर्ट पर किसी काम के लिए आया था। इस दौरान वह ढोल को अंदर लेकर नहीं गया, बल्कि उसे पार्क में ही रखकर चला गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed