फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मेरी आंखों के सामने भाई तड़प तड़प कर मर गया, अब मम्मी को क्या जवाब दूंगी'

Sun, 23 Jul 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा(हरियाणा) Updated Sun, 23 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
haryana school bus crushed 11 years old boy, sister shocked badly
Haryana Accident
मेरी आंखों के सामने मेरा छोटा भाई तड़प तड़प कर मर गया, अब मैं घर जाकर मम्मी पापा को क्या जवाब दूंगी। यह बात कहते कहते बहन बेसुध हो गई।

 
haryana school bus crushed 11 years old boy, sister shocked badly
Haryana Accident
मामला हरियाणा के समालखा का है। हथवाला में छठी कक्षा के छात्र 11 वर्षीय निखिल की स्कूल बस के टायर के नीचे आने से मौत हो गई। यह हादसा निखिल की बड़ी बहन मानसी की आंखों के सामने हुआ। मृतक निखिल पावटी रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। बहन मानसी 10वीं की छात्रा है, जो अभी सदमे में है। 
haryana school bus crushed 11 years old boy, sister shocked badly
Haryana Accident
एएसआई रामेश्वर ने बताया कि
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद डिकाडला, हथवाला, बिलासपुर गांव के बच्चों को लेकर स्कूल बस निकली। बस में सवार महिला शिक्षिका अपने गांव डिकाडला में उतर गई। गांव हथवाला के अड्डे पर बस का हेल्पर निजी काम से उतर गया। चालक रिंकू दूसरे बच्चों को हथवाला के ही रेती पाना चौक पर उतारकर बस को बैक करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana school bus crushed 11 years old boy, sister shocked badly
Haryana Accident
चालक ने निखिल को नीचे उतरकर बस बैक करवाने को कहा। बैक करवाते हुए निखिल गिर गया और बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया। लोगों ने चालक को आवाज भी लगाई, लेकिन उसने इस ओर ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार है, लेकिन  मृतक के पिता नरेश के बयान पर चालक रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
haryana school bus crushed 11 years old boy, sister shocked badly
Haryana Accident
वहीं निखिल की मौत से उसकी बहन सदमे में है। मां बाप का भी रो रोक बुरा हाल है। निखिल रक्षाबंधन से पहले ही बहन की आंखों में आंसू देकर और माता-पिता के सपना को अधूरा छोड़कर सदा के लिए दुनिया से चला गया। कुछ दिन पहले ही दिल्ली से अपना उपचार करवाकर लौटी बीमार मां ने कभी ये सोचा भी नहीं होगा कि उनके जीने का सहारा इकलौता चिराग इस तरह बुझ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed