फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अमृतसर में दो गुटों में गैंगवार, ASI को गोली लगी

Fri, 30 Oct 2015 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 30 Oct 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: अमृतसर में दो गुटों में गैंगवार, ASI को गोली लगी

gang war in amritsar, shot to police officer

अमृतसर में 2 गिरोहों में छिड़े गैंगवार में दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी। अचानक इस गैंगवार में ड्यूटी पर तैनात एएसआई को गोलियां लगीं। देखिए तस्वीरें।

तस्वीरें: अमृतसर में दो गुटों में गैंगवार, ASI को गोली लगी

gang war in amritsar, shot to police officer

पंजाब के अमृतसर में 2 गिरोहों में छिड़े गैंगवार में गोली लगने से एएसआई घायल। दरअसल गुज्जरपुरा में बुधवार की रात हरिया और सोनू कंगला गैंग आमने-सामने हो गए। दोनों गैंग के बीच फायरिंग में घिरने से एएसआई सुखबीर सिंह (49) को गोली लगी। गंभीर हालत में उसे गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय एएसआई पीसीआर कार के पास खड़ा था। पुलिस कमिश्नर समेत बड़े पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद घायल एएसआई का हाल-चाल लिया।

तस्वीरें: अमृतसर में दो गुटों में गैंगवार, ASI को गोली लगी

gang war in amritsar, shot to police officer

थाना सी डिवीजन के प्रभारी नवनीत सिंह माहल ने बताया बुधवार की रात एएसआई सुखबीर सिंह की पीसीआर कार पर ड्यूटी थी। अपने बयान में एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया करीब सवा दो बजे पुलिस पार्टी के साथ गुज्जरपुरा में पीसीआर कार के पास खड़ा था। इसी बीच हरिया सोनू कंगला के गैंग के सदस्य आमने-सामने हो गए। दोनों गैंग के बीच फायरिंग होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: अमृतसर में दो गुटों में गैंगवार, ASI को गोली लगी

gang war in amritsar, shot to police officer

इसी दौरान सोन कंगला गैंग की ओर से चलाई गई एक गोली उसके कूल्हे में लगी और वह बेहोश होकर गिर गया। साथी पुलिसकर्मी घायल एएसआई सुखबीर सिंह को सिविल अस्पताल ले गए। वहां से उसे गुरुनानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर तड़के पांच बजे पुलिस कमिश्नर जतिंद्र सिंह औलख, डीसीपी हरप्रीत सिंह गिल, डीसीपी क्राइम हरविंद्र सिंह संधू ने घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन

तस्वीरें: अमृतसर में दो गुटों में गैंगवार, ASI को गोली लगी

gang war in amritsar, shot to police officer

इसके बाद एएसाई का हाल-चाल जानने गुरुनानक देव अस्पताल पहुंचे। वहीं थाना प्रभारी ने घायल एएसआई सुखबीर सिंह के बयान पर  सोनू कंगला, बॉबी मल्होत्रा, कटू, माना और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शहर की नाकेबंदी कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed