परिवार के 3 बच्चों समेत 4 का मर्डर, रूह कंपा देंगी तस्वीरें
एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से दहला मालेरकोटला। मरने वालों में तीन से चार साल के तीन मासूम बच्चे और उनकी मां शामिल हैं। देखिए वारदात की विभस्त तस्वीरें।
परिवार के 3 बच्चों समेत 4 का मर्डर, रूह कंपा देंगी तस्वीरें
एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से दहल गया पंजाब के संगरूर जिले का मालेरकोटला। मरने वालों में तीन से चार साल के तीन मासूम बच्चे और उनकी मां शामिल हैं। सनसनीखेज वारदात मालेरकोटला के सरौद रोड इलाके में घटी। घटना का पता वीरवार देर शाम को चला।
परिवार के 3 बच्चों समेत 4 का मर्डर, रूह कंपा देंगी तस्वीरें
बताया जाता है कि वारदात के समय 22 वर्षीय महिला नाजमी घर में अपने बच्चों के साथ अकेली थी। कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसके घर पर धावा बोलकर सबको मौत के घाट उतार दिया और अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। मौके पर इकट्ठा लोगों का मानना है कि बच्चों के शवों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे उन्हें दीवारों से पटककर मौत के घाट उतारा गया हो।
परिवार के 3 बच्चों समेत 4 का मर्डर, रूह कंपा देंगी तस्वीरें
सूचना मिलते ही एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने यह वारदात क्यों की इसका खुलासा अभी संभव नहीं है। हालांकि ऐसा लग रहा है जैसे महिला की हत्या तेजधार हथियार से की गई है।
परिवार के 3 बच्चों समेत 4 का मर्डर, रूह कंपा देंगी तस्वीरें
जानकारी के मुताबिक सरौद रोड पर स्थित आटा चक्की के पीछे खेतों में एक किसान सरदूल सिंह द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए छोटे मकान बनाकर किराए पर दिए हुए हैं। इनमें मोहम्मद कुरशैद नामक व्यक्ति अपनी पत्नी नाजमी के साथ रहता है।