{"_id":"5ac1df194f1c1bc1618b4fae","slug":"four-boys-died-in-road-accident-in-patiala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी में गए थे 4 दोस्त...जिंदगी के आखिरी सफर पर चले गए, ऐसे मिले शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की शादी में गए थे 4 दोस्त...जिंदगी के आखिरी सफर पर चले गए, ऐसे मिले शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दोस्त की बहन की शादी में गए थे चार दोस्त...पर जिंदगी के आखिरी सफर पर चले गए। ऐसी मौत मिली कि देखने वालों का दिल दहल गया।
2 of 5
पटियाला में सड़क हादसा
हादसा पंजाब के पटियाला में हुआ। रविवार सुबह पटियाला संगरूर रोड एविएशन क्लब के सामने एक तेज रफ्तार कार पेड़ में जा घुसी। टक्कर लगने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजिंदरा अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
3 of 5
पटियाला में सड़क हादसा
हादसे की खबर मिलते ही थाना मॉडल टाउन पुलिस चौकी इंचार्ज गुरदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी युवकों की उम्र 25 से 26 साल के बीच है। हादसा इतना दर्दनाक था कि गाड़ी के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए। टक्कर लगने के बाद गाड़ी में सवार सभी युवक उछलकर बाहर की ओर गिरे। एक युवक का शव मिलिट्री एरिया के बाहर लगी कंटीली तारों के पार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पटियाला में सड़क हादसा
मरने वालों की पहचान नवकिरण सिंह निवासी गांव दोदेवाल जिला अबोहर, जगजीवन कुमार निवासी बरेटा जिला मानसा, लवप्रीत सिंह निवासी लहरा मोहब्बत बठिंडा, रमन कंबोज निवासी गांव आलमशाह जिला फाजिल्का थे। रमन कंबोज का रविवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसा लावारिस पशु के गाड़ी के सामने आने से हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
पटियाला में सड़क हादसा
घायल युवक चनप्रीत सिंह ने बताया कि करीब 10 दोस्त दो गाड़ियों में अपने दोस्त रवि की बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए बरनाला के लिए गए थे। सुबह करीब 3 बजे वे पटियाला के लिए रवाना हो गए। गाड़ी को वह चला रहा था। उसके साथ जशनदीप सिंह निवासी फेज 2 मोहाली बैठा हुआ था। टक्कर लगी तो कार के एयरबैग खुलने से दोनों की जान बच गई, जबकि पीछे बैठे चारों दोस्तों की जान चली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।