{"_id":"5aca2da44f1c1b5c6b8b4621","slug":"bike-borne-man-fired-on-transporter-of-madhya-pradesh-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्टर पर मैनपुरी में जानलेवा हमला, बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्य प्रदेश के ट्रांसपोर्टर पर मैनपुरी में जानलेवा हमला, बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बरेली-ग्वालियर राजमार्ग पर रविवार की सुबह भिंड निवासी ट्रांसपोर्टर पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने गाड़ी रुकवाने के बाद बाहर निकालकर भी गोलियां मारीं। फायरिंग की आवाज सुनकर जब ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर भाग गए।
2 of 6
कार के शीशे पर गोली का निशान
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने घायल ट्रांसपोर्टर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। कई थानों का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस हमलावरों का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है। घटनास्थल पर पुलिस ने कारतूस के तीन खोखे बरामद किए हैं।
3 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के भिंड थाना क्षेत्र गांव सित्तेदारपुरा निवासी ट्रांसपोर्टर जसवंत सिंह जाटव (36) रविवार की सुबह अपनी स्कार्पियो से इटावा जा रहा था। गाड़ी चालक रामू निवासी गांव कीरतपुरा भिंड चला रहा था। स्कार्पियो जब मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बरेली-ग्वालियर राजमार्ग पर गांव खिदरपुर के पास पहुंची, तभी इटावा की ओर से आ रहे काली पल्सर पर सवार तीन युवकों ने हाथ देकर स्कार्पियो को रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बुलेट दिखाता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही गाड़ी रुकी तो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। अचानक फायरिंग होती देख घबराया चालक गाड़ी से उतरकर खेतों की ओर भाग गया। पीछे बैठा विकास निवासी शास्त्री नगर भिंड गाड़ी में ही छिप गया। पल्सर सवारों ने स्कार्पियो का दरवाजा खोलकर जसवंत को बाहर खींच लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए गोलियां मारीं। गोलियां लगने के बाद जसवंत बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
5 of 6
firing
- फोटो : अमर उजाला
उधर गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण जब घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर बाइक पर बैठकर भाग निकले। घटनास्थल पर पहुंचे कुसमरा निवासी आलोक स्वतंत्र ने घायल को स्कार्पियो में बैठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर किशनी समरेश सिंह पुलिसबल के साथ अस्पताल पहुंच गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।