फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन की शादी में गए थे 4 दोस्त...जिंदगी के आखिरी सफर पर चले गए, ऐसे मिले शव

Mon, 09 Apr 2018 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 09 Apr 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
Four Boys Died in Road Accident in Patiala
पटियाला में सड़क हादसा
दोस्त की बहन की शादी में गए थे चार दोस्त...पर जिंदगी के आखिरी सफर पर चले गए। ऐसी मौत मिली कि देखने वालों का दिल दहल गया।
Four Boys Died in Road Accident in Patiala
पटियाला में सड़क हादसा
हादसा पंजाब के पटियाला में हुआ। रविवार सुबह पटियाला संगरूर रोड एविएशन क्लब के सामने एक तेज रफ्तार कार पेड़ में जा घुसी। टक्कर लगने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजिंदरा अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
Four Boys Died in Road Accident in Patiala
पटियाला में सड़क हादसा
हादसे की खबर मिलते ही थाना मॉडल टाउन पुलिस चौकी इंचार्ज गुरदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी युवकों की उम्र 25 से 26 साल के बीच है। हादसा इतना दर्दनाक था कि गाड़ी के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए। टक्कर लगने के बाद गाड़ी में सवार सभी युवक उछलकर बाहर की ओर गिरे। एक युवक का शव मिलिट्री एरिया के बाहर लगी कंटीली तारों के पार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four Boys Died in Road Accident in Patiala
पटियाला में सड़क हादसा
मरने वालों की पहचान नवकिरण सिंह निवासी गांव दोदेवाल जिला अबोहर, जगजीवन कुमार निवासी बरेटा जिला मानसा, लवप्रीत सिंह निवासी लहरा मोहब्बत बठिंडा, रमन कंबोज निवासी गांव आलमशाह जिला फाजिल्का थे। रमन कंबोज का रविवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसा लावारिस पशु के गाड़ी के सामने आने से हुआ।
विज्ञापन
Four Boys Died in Road Accident in Patiala
पटियाला में सड़क हादसा
घायल युवक चनप्रीत सिंह ने बताया कि करीब 10 दोस्त दो गाड़ियों में अपने दोस्त रवि की बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए बरनाला के लिए गए थे। सुबह करीब 3 बजे वे पटियाला के लिए रवाना हो गए। गाड़ी को वह चला रहा था। उसके साथ जशनदीप सिंह निवासी फेज 2 मोहाली बैठा हुआ था। टक्कर लगी तो कार के एयरबैग खुलने से दोनों की जान बच गई, जबकि पीछे बैठे चारों दोस्तों की जान चली गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed